03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर के व्यापारी के खाते से 12 लाख साफ

एफएनएन, रुद्रपुर : साइबर ठगों ने एक व्यापारी के खाते से 12 लाख रुपए पार कर दिए। व्यापारी द्वारा बैंक में तत्काल शिकायत करने पर सात लाख की रकम वापस आ गई लेकिन बाकी के 5 लाख रुपए नहीं आए। अब व्यापारी ने मामले की तहरीर पुलिस को दी है जिस पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर की न्यू जैन कॉलोनी निवासी व्यापारी नवीन कुमार का पी एन बी बैंक में खाता है। बीते 21 दिसंबर को वह गूगल में कस्टमर केयर का नंबर खोज रहे थे इस दौरान नेट बैंकिंग की जानकारी जुटाने के लिए उनसे क्लिक करने की बात कही गई जिसके बाद उनसे कुछ जानकारी मांगी गई। और उसके बाद शुरू हुआ खेल साइबर ठगी का। व्यापारी को तो पता चला जब अगले दिन उनके मोबाइल में अलग-अलग समय में 2 लाख, 3 लाख और 5 लाख रुपया निकालने के मैसेज आए।
साइबर ठगों ने खाते से कुल 12 लाख 68 हजार रुपए निकाल लिए जिसके बाद व्यापारी तत्काल बैंक के वहां मामले को बताया तो उनके खाते में सात लाख रुपये वापस आ गए, लेकिन पांच लाख 68 हजार रुपये वापस नहीं आए। इसके बाद उन्होंने कोतवाली पुलिस की शरण ली है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात ठगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hot this week

Haridwar में 11 माह की मासूम से दुष्कर्म, आरोपी फरार; एम्स ऋषिकेश में चल रहा इलाज

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar धर्मनगरी हरिद्वार से एक बेहद...

Topics

Badrinath Dham के कपाट आज रात 9:37 बजे होंगे बंद, इसी के साथ संपन्न होगी चारधाम यात्रा

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham उत्तराखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img