03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

रुद्रपुर की गल्ला मंडी में 12 लाख की लूट, बाइक पर सवार थे बदमाश

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, रुद्रपुर : आज यहां गल्ला मंडी में दोपहर करीब 2:15 बजे एक कंपनी के कर्मचारी से 12 लाख रुपए लूट लिए गए। व्यापारियों से वसूली करने के बाद यह कर्मचारी मोटरसाइकिल से लौट रहा था, तभी गल्ला मंडी में राज महल होटल के पास इसे दो बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और उसकी वाइफ को गिराने के बाद नोटों से भरा थैला छीन कर फरार हो गए। थैले में 1200000 रुपए की रकम थी। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में एसएसपी दिलीप सिंह कुँवर, एसपी सिटी ममता बोरा, एस पी क्राइम मौके पर पहुंच गए और सीएमएस कंपनी के कर्मचारी आदित्य से पूछताछ की। वह उत्तर प्रदेश के बहादुराबाद का रहने वाला बताया जाता है। पुलिस पूछताछ के लिए उसे कोतवाली ले गई है, हालांकि जिस तरह यह घटना होना बता रहा है, सीसीटीवी फुटेज में ऐसा नहीं आया है। इसलिए पुलिस घटना को संदिग्ध मानकर भी जांच कर रही है। एसओजी इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि युवक जिस तरीके से घटना बता रहा है, वहां लगे सीसीटीवी में ऐसा नहीं आया है हालांकि उन्होंने घटना के फर्जी होने से भी इंकार किया। कहा कि मामला संदिग्ध है और युवक आदित्य से पूछताछ की जा रही है। इस घटना से व्यापारियों में दहशत है। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा का कहना है कि उधम सिंह नगर में व्यापारी सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने घटना पर गुस्सा जाहिर किया। वहीं महामंत्री हरीश अरोड़ा ने भी घटना पर चिंता जताई और कहा पुलिस प्रशासन को व्यापारियों की सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Uttarakhand में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और तेज हवाओं से मिली गर्मी से राहत

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में पिछले दो दिनों से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img