Friday, February 13, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यदिल्लीहज की तैयारी शुरू, बिना 'मेहरम' जाने वाली महिलाओं के लिए ट्रेनिंग...

हज की तैयारी शुरू, बिना ‘मेहरम’ जाने वाली महिलाओं के लिए ट्रेनिंग का आयोजन

एफएनएन, नई दिल्ली : भारत की हज समिति ने पवित्र शहर मक्का की धार्मिक यात्रा की तैयारियां जोरों पर हैं। दिल्ली हज कमेटी की चेयरपर्सन कौसर जहां ट्रेनिंग कैंप करा रही है। कौसर जहां ने कहा कि हमने हज 2024 की तैयारी शुरू कर दी है।

आगे कहा कि हम मेहरम के बिना यानी बिना पुरूष साथी के जाने वाली महिलाओं के लिए प्रशिक्षण आयोजित कर रहे हैं। इसमें 69 महिलाएं हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। हम उन्हें उनकी समस्याओं से निपटने के तरीके के बारे में अपडेट कर रहे हैं। किससे संपर्क करना है। हमने एक ऐप लॉन्च किया है। वे ऐप के जरिए सीधे कंट्रोल रूम से संपर्क कर सकते हैं।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

 

भारत सरकार ने किया था मेहरम का एलान
जानकारी के लिए बता दें कि भारत की हज समिति ने एलान किया था कि हज यात्रा के लिए महिला के साथ एक पुरुष साथी को ले जाने की अनिवार्यता को खत्म कर दिया गया है। इस साल कुल 5,162 महिलाएं ‘मेहरम’ के बिना हज पर जाएंगी।

इन राज्यों से जाएंगी महिलाएं
समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी लियाकत अली अफाकी ने बताया कि बिना मेहरम के हज पर जाने वाली 5,162 महिलाओं में से 3,584 केरल, 378 तमिलनाडु, 249 कर्नाटक, 166 महाराष्ट्र, 141 उत्तर प्रदेश, 130 तेलंगाना, 82 जम्मू-कश्मीर 72 मध्य प्रदेश, 64 गुजरात, 50 दिल्ली, 44 आंध्र प्रदेश, 40 पश्चिम बंगाल, 33 राजस्थान, 30 बिहार, 29 असम, 19 पुड्डुचेरी, 14 छत्तीसगढ़, 10 उत्तराखंड, 9 झारखंड से हैं। इसके अलावा पांच-पांच गोवा और ओडिशा और लक्षद्वीप से दो व हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और पंजाब से एक-एक महिलाएं शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments