Saturday, March 14, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तर प्रदेशपिता मुख्तार की मौत के बाद जेल से बाहर आने के लिए...

पिता मुख्तार की मौत के बाद जेल से बाहर आने के लिए बेचैन अब्बास, शुरू हुई कानूनी प्रक्रिया

एफएनएन, लखनऊ : माफिया मुख्तार अंसारी की मौत होने के बाद अब उनका परिवार चाहता है कि अब्बास अंसारी की जल्द से जल्द जमानत हो जाए। अब्बास अब जेल से बाहर निकलने की राह देख रहा है। ऐसी स्थिति में कानूनी प्रक्रिया तेज की जा रही है।

अब्बास के अधिवक्ता केशव मिश्रा ने बृहस्पतिवार को जेल में बंद मुख्तार अंसारी का पुत्र अब्बास अंसारी से मुलाकात की और वकालतनामा पर हस्ताक्षर कराए। अब्बास की जमानत के लिए अब सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका डाली जाएगी। जिससे जमानत मिलने का मार्ग प्रशस्त हो सके। अधिवक्ता ने बताया कि अब्बास जेल में खैरियत से हैं। वह नियमित रूप से रोजा रख रहे हैं और खुदा की इबादत कर रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। किसी तरह की परेशानी नहीं है, लेकिन पिता की मौत का गम उन्हें बेचैन बनाए हुए है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM

तीन दिन पूर्व मंगलवार को अब्बास की पत्नी निखत बानो और भाई उमर अंसारी ने अब्बास से जेल में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान भी उनके बीच जमानत को लेकर चर्चा हुई। अब्बास से मुलाकात करने के बाद जब निखत और उमर जेल से बाहर आए तो भाई उमर ने कहा कि वे अब अब्बास की जमानत के लिए कोशिश करेंगे। भाई की वार्ता के दो दिन बाद बृहस्पतिवार को अधिवक्ता ने अब्बास से जेल में मुलाकात की और जमानत के लिए वकालतनामा पर हस्ताक्षर कराए।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments