03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

क्रिकेट प्रेमियों का बढ़ेगा इंतजार,दून में होने वाले मैचों के शेड्यूल में बदलाव

Spread the love

एफएनएन,देहरादून,21 सितंबर से राजधानी के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच शुरू होना है। जिसमें क्रिकेट प्रेमी सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, रैना, रॉस टेलर, शेल वॉटसन, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ी चौके-छक्के बरसाते हुए नजर आएंगे।

सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में भारतीय टीम को राजधानी में खेलता देखने के लिए क्रिकेट प्रेमियों को एक दिन का और इंतजार करना होगा। दरअसल रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज-2022 के तहत खेले जाने वाले छह मुकाबलों में पहला मैच भारतीय टीम का होना था,सीरीज के दूसरे संस्करण के तहत 21 सितंबर से राजधानी के रायपुर स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में क्रिकेट का रोमांच शुरू होना है। जिसमें क्रिकेट प्रेमी सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, रैना, रॉस टेलर, शेल वॉटसन, ब्रायन लारा, जोंटी रोड्स जैसे खिलाड़ी चौके-छक्के बरसाते हुए नजर आएंगे,सीरीज का आगाज उत्तर प्रदेश की उद्योगनगरी कानपुर से बीती 10 सितंबर से हुआ था। रीयल होस्ट के संस्थापक संजय सिंह और सीरीज के निदेशक जयदीप ने बताया कि दून में होने वाले छह मैचों में पहले सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली इंडिया लीजेंड्स का सामना इयान बेल के नेतृत्व वाले इंग्लैंड लीजेंड्स के बीच होना था।

कानपुर में बारिश के चलते इंडियन टीम अपने पूरे मैच नहीं खेल पाई, जिसके चलते दून में होने वाले मैचों के शेड्यूल में थोड़ा बदलाव कर अब यह मैच दूसरे दिन यानी 22 सितंबर को होगा। शेड्यूल के संबंध में सीरीज की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जानकारी साझा की गई है। स्टेडियम में पांच दिन भारत समेत आठ टीमों के बीच टी-20 मुकाबले खेले जाएंगे। इनमें दो मैच इंडिया लीजेंड्स टीम के शामिल हैं। इसके अलावा वेस्टइंडीज, न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, आस्ट्रेलिया व बांग्लादेश के लीजेंड्स खेलते नजर आएंगे।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img