03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

किच्छा के सेंटमैरी स्कूल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई

एफएनएन, किच्छा: सेंटमैरी स्कूल में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर प्रिंसिपल उमा एवं वाइस प्रिंसिपल मंत्शा अंसारी तथा अन्य स्टाफ ने माल्यार्पण कर बाबा साहब को नमन किया, तथा बच्चों को उनकी शिक्षा उनकी योग्यता उनकी नैतिकता उनका विचार उनका सामाजिक आंदोलन सामाजिक सुविधा और संविधान निर्माण में उनकी भूमिका के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

बाबा साहब भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। कई भाषाओं के ज्ञाता थे, और डिग्री योग्यता के आधार पर में बहुत ही उच्च शिक्षा प्राप्त राजनीतिक सामाजिक क्रांतिकारी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व्यक्ति थे। उन्होंने देश में छुआछूत की भावना को मिटाने का प्रयास किया। देश में सामाजिक समस्या एकता भेदभाव इसके बारे में आंदोलन चलाया और उनके योगदान को देश बुलाए नहीं जा सकता। उन्होंने आजादी से लेकर आजादी के पश्चात भारत की निर्माण में योगदान दिया।

संविधान के निर्माण में योगदान दिया, उन्होंने पूरे विश्व में एक एक भाईचारे का संदेश दिया और सभी धर्म का सम्मान सभी जातियों का सम्मान जाति वर्ण व्यवस्था को खत्म करने का प्रयास किया भारत रत्न भी है। वह और विश्व के रतन में है वह सभी ने शुभकामनाएं दी मिष्ठान वितरण किया गया, और उनके बारे में बच्चों को उनकी जीवनी के बारे में बताया गया और उनके रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया गया, कि हम सभी महापुरुषों के रास्ते पर चले जिन्होंने देश और समाज के लिए और मानवता के लिए सदैव काम किया।

इसके अतिरिक्त बाबा साहब अंबेडकर की जयंती के अवसर पर हल्द्वानी रोड स्थित अंबेडकर पार्क में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ताओं द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर, प्रदेश संगठन मंत्री कुलवंत सिंह, जिला अध्यक्ष जनार्दन सिंह, विधानसभा अध्यक्ष दिनेश यादव, नगर अध्यक्ष संजय भारद्वाज, नगर महामंत्री मोहम्मद वसीम, युवा मोर्चा अध्यक्ष नासिर हुसैन, निसार, मोहम्मद नासिर, घनश्याम, मनोज शाही थे।

Hot this week

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...

Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट पर चुनाव, BJP में नए चेहरे को लेकर मंथन तेज

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में राज्यसभा की एक सीट...

Topics

Uttarakhand BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, अनिल बलूनी को भी नई जिम्मेदारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand BJP ने बुधवार को संगठनात्मक...

Dehradun में खुलेगा IIM काशीपुर का कैंपस, मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने किया भूमिपूजन

एफएनएन, देहरादून : Dehradun उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img