एफएनएन, बागपत : किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के मामले में अदालत ने युवक को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 20 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया।
न्याय के लिए अदालत में अर्जी दाखिल की गई थी। अदालत के आदेश पर आरोपित फिरोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। पुलिस ने फिरोज के खिलाफ कार्रवाई कर अदालत में चार्जशीट दाखिल की थी। पत्रावली एडीजे/स्पेशल पॉक्सो एक्ट संजीव कुमार की अदालत में विचाराधीन थी। वादी समेत पांच गवाहों की गवाही हुई।
20 साल कठोर कारावास की सजा
अदालत ने फिरोज को बुधवार को धारा 4(2) पॉक्सो एक्ट का दोषी करार दिया था। अदालत ने गुरुवार को फिरोज को 20 साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और 20 हजार रुपए के अर्थदंड से दंडित किया। अर्थदंड अदा न करने पर एक साल का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अर्थदंड प्राप्त होने की दशा में आधी धनराशि पीड़िता को प्रतिकर के रूप में दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:-स्पिनर्स को मिलेगी मदद या बल्लेबाज खोलेंगे धागे, जानें रांची की पिच रिपोर्ट









