03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हल्द्वानी के बिंदुखत्ता में युवक को जहरीले सांप ने डसा, अस्पताल में हो गई मौत

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: बरसाती सीजन में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ने लगी है. लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के बिंदुखत्ता स्थित इंदिरा नगर द्वितीय निवासी एक युवक को भी जहरीले सांप ने डस लिया. जिससे युवक की जान चली गई. सर्पदंश से युवक की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है. फिलहाल, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है. बताया जा रहा है कि युवक को करैत सांप ने डसा था.

जानकारी के मुताबिक, लालकुआं के बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय काररोड निवासी मनोज पांडे पुत्र विशन दत्त पांडे (उम्र 32 वर्ष) को जहरीले सांप ने डस लिया. सांपने के डसने की जानकारी मिलने पर परिजन मनोज को हल्द्वानी अस्पताल ले गए. जहां उपचार के दौरान मनोज ने दम तोड़ दिया.

बताया जा रहा है कि मनोज बुधवार को शाम के समय जानवरों को चारा दे रहा था. इस दौरान भूसे के अंदर एक सांप बैठा हुआ था. जहां भूसा उठाते ही सांप ने उसे डस लिया. इसके बाद उसकी हालत खराब होने लगी. आनन-फानन में परिवार वाले उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए. जहां आज यानी गुरुवार को इलाज के उसकी मौत हो गई.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मनोज पांडे का एक बेटा बताया जा रहा है. उसकी मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जबकि, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है. आस-पास के लोग परिवार को ढांढस बंधाने आ रहे हैं. बता दें कि बरसात के मौसम में सांप अपने बिलों से बाहर निकल आते हैं. ऐसे में अपने घरों के आस पास साफ सफाई जरूर रखें. दोपहिया वाहन चलाने, जूता आदि पहनने से पहले उसे चेक कर लें.

ये भी पढ़ें- धामी सरकार के विरोध में गणेश गोदियाल ने रखा मौन व्रत, दिल्ली में केदारनाथ मंदिर बनाने पर हैं आहत

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img