03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में मौसम का येलो अलर्ट, इन 4 जिलों में होगी भारी बारिश, चारधाम में यमुनोत्री सबसे ठंडा

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड वासियों को आज भी बारिश से राहत नहीं मिलने वाली है. मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के सभी जिलों में बारिश का अनुमान लगाया है. कहीं अधिकांश जगह बारिश होगी तो कहीं अनेक जगह बारिश का अनुमान है. कहीं कुछ जगहों पर बारिश होगी.

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गढ़वाल मंडल के पौड़ी जिले में अधिकांश जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. कुमाऊं मंडल के बागेश्वर, चंपावत और नैनीताल जिलों में अधिकांश जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. इसके अलावा गढ़वाल मंडल के चमोली, टिहरी और देहरादून जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होगी. कुमाऊं मंडल के पिथौरागढ़, अल्मोड़ा और ऊधमसिंह नगर जिलों में अनेक जगह हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शहरों में ऐसा रहेगा तापमान

राजधानी देहरादून का अधिकतम तापमान 32° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26° सेल्सियस रहेगा. धर्मनगरी हरिद्वार का अधिकतम तापमान 34° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28° सेल्सियस रहेगा. रुद्रपुर का अधिकतम तापमान 33° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28° सेल्सियस रहेगा. काशीपुर का अधिकतम तापमान 33° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28° सेल्सियस रहेगा. हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 32° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27° सेल्सियस रहेगा.

पर्यटक स्थलों का तापमान

पहाड़ों की रानी मसूरी का अधिकतम तापमान 19° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14° सेल्सियस रहेगा. सरोवर नगरी नैनीताल का अधिकतम तापमान 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18° सेल्सियस रहेगा. मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 20° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16° सेल्सियस रहेगा. रानीखेत का अधिकतम तापमान 24° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18° सेल्सियस रहेगा. कौसानी का अधिकतम तापमान 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19° सेल्सियस रहेगा. उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण का अधिकतम तापमान 26° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20° सेल्सियस रहेगा.

चारधाम का तापमान

उत्तराखंड के चारों धामों के तापमान की बात करें तो बदरीनाथ धाम में अधिकतम तापमान 17° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस रहेगा. केदारनाथ धाम का अधिकतम तापमान आज 19° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12° सेल्सियस रहेगा. गंगोत्री धाम का अधिकतम तापमान आज 22° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15° सेल्सियस रहेगा. यमुनोत्री धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. यहां का अधिकतम तापमान आज 14° सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8° सेल्सियस रहेगा.

ये भी पढ़ें:-  उत्तराखंड में पीसीएस प्री परीक्षा निर्विवाद संपन्न, प्रश्न पत्र को लेकर अभ्यर्थियों ने दी मिली जुली प्रतिक्रिया

Hot this week

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Rekha Arya के पति गिरधारी लाल साहू को झटका, SC/ST कोर्ट ने अग्रिम जमानत याचिका खारिज की

एफएनएन, उत्तराखंड : Rekha Arya उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...

Topics

Ramsharan Nautiyal ने थामा कांग्रेस का हाथ, 2027 चुनाव से पहले BJP को झटका

एफएनएन, देहरादून : Ramsharan Nautiyal उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव...

Salman Khan के साथ काम करने वालों को धमकी, टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में नया मोड़

एफएनएन, मुंबई : Salman Khan बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img