03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

यशपाल आर्य का सरकार पर हमला, देश बनाने व बेचने वालों के बीच होगा लोकसभा चुनाव

Spread the love

एफएनएन, बाजपुर : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव काफी अहम होने वाला है। चुनाव को लेकर कार्यकर्ता अभी से अपनी सक्रिय हो जाएं। इस बार का चुनाव 70 वर्षों में देश को बनाने वाली कांग्रेस पार्टी और वर्तमान में देश की परिसंपत्तियों को बेचने के साथ युवाओं पर बेराेजगारी थोपने, भ्रष्टाचार और महंगाई बढ़ाने वाले लोगों के बीच होगा।

यशपाल आर्य ने कहा कि देश में एक मात्र कांग्रेस पार्टी ही ऐसी है, जो भारत को एक सूत्र में पिरोकर रखना जानती है। इस उद्देश्य से पार्टी नेता राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर निकले हुए हैं। यह यात्रा वर्ष, 2024 में देश की सत्ता में परिवर्तन लाने का काम करेगी। कुछ वर्ष पूर्व तक देश की भोलीभाली जनता में यह भ्रम फैलाया गया कि कांग्रेस ने अपने शासनकाल में कुछ नहीं किया, लेकिन आज जनता यह पूछ रही है कि कांग्रेस ने जो बनाया था उसमें से बचा क्या है, क्याेंकि वर्तमान देश की सरकार सबकुछ बेचने पर आतुर है।

कांग्रेस ने जो गैस सिलेंडर 2014 तक 400 रुपये में उपलब्ध करवाया था आज वही आठ वर्षों में लगभग तीन गुना रेटों पर पहुंच गया है। इसी प्रकार हर चीज के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं। आज आदमी की जेब महंगाई की वजह से खाली होती जा रही है, जबकि देश के कुछ उद्योगपतियों की आमदनी इतनी तेजी से बढ़ रही है कि वह विश्व के शीर्ष धनकुबेरों में टॉप टेन की सूची में आ गए हैं, जो कभी टॉप 100 में भी नहीं होते थे।

वहीं उन्होंने उत्तराखंड में भी बेरोजगारों के साथ छलावा करने की बात कहते हुए कहा कि सरकार एक तरफ भर्तियां खोलती है और दूसरी तरफ निरस्त कर दे रही है। कहा कि प्रदेश में अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। इन्हें नियंत्रित करने में सरकार पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है।

इससे पूर्व उन्होंने ग्राम बरहैनी, पोपुरी, कुंडेश्वरी, हरिनगर, जुड़का, राजकॉलोनी, पत्थरपुरी, जगतपुरा आदि में जनसंपर्क किया व जनता की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर जीत सिंह, पूरन जोशी, नितिन बिष्ट, महक सिंह, डीके जोशी, डा.गजपाल सिंह, रोहित, राजेश, मनमोहन सिंह, मुन्नू, मोनू, हरिलाल, मुक्ता सिंह, राहुल, बलवीर, महेश कुमार, जसवीर सिंह, हेमा, संजय, श्याम सिंह, प्रेम शर्मा आदि मौजूद थे।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img