Wednesday, February 18, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडयशपाल और संजीव आर्य का विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा किया मंजूर, हाल...

यशपाल और संजीव आर्य का विधानसभा अध्यक्ष ने इस्तीफा किया मंजूर, हाल ही में कांग्रेस में हुए थे शामिल

एफएनएन, देहरादून : विधानसभा ने पूर्व मंत्री यशपाल आर्य और उनके बेटे विधायक संजीव आर्य का विधानसभा की सदयता से इस्तीफा मंजूर कर लिया है। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने यह जानकारी दी। आपको बता दें कि हाल ही में दोनों भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे।

यशपाल आर्य और संजीव आर्य ने 11 अक्टूबर को भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। इसके साथ ही उन्होंने अपने इस्तीफे विधानसभा को भेज दिए थे। विधानसभा ने अब परीक्षण के बाद सोमवार को इन्हें मंजूर कर लिया। इसके अलावा विधायक प्रीतम सिंह पंवार की विधानसभा की सदस्यता रद करने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से विधानसभा को याचिका दी गई है। धनोल्टी से निर्दलीय विधायक पंवार ने कुछ समय पहले भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments