03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला आरक्षण बिल मोदी सरकार का जुमला, खान

एफएनएन,किच्छा:  सांसद में लाया गया महिला आरक्षण बिल मोदी सरकार का और जुमला साबित होगा। यह बात नगर कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एन यू खान ने प्रेस को दिए अपने बयान में कहा श्री खान ने कहा कि विगत 9 वर्ष से भी अधिक का कार्यकाल गुजर जाने के बाद देश में जनगणना न कराए जाने और मात्र 6 महीने चुनाव के शेष रह जाने पर महिला आरक्षण के नाम पर प्रस्ताव लाया जाना, और इस चुनाव में इसको लागू न किया जाना किसी जुमले से कम नहीं है। श्री खान ने कहा के अल्पसंख्यक महिलाओं की हितेषी बनने वाली चुनावी जुमले की सरकार ने तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम महिलाओं को लॉलीपॉप देने का काम किया। जब के उनको ताकत देने के लिए महिला आरक्षण में ओबीसी और अल्पसंख्यक महिलाओं के लिए आरक्षण में कोई प्रावधान न किया जाना भाजपा की सोच को दर्शाता है। श्री खान ने कहा क्या महिला आरक्षण विधायक में ओबीसी वर्ग वह अल्पसंख्यक वर्ग की महिलाओं को भी आरक्षण दिया जाना चाहिए और महिला आरक्षण को इसी चुनाव में देश भर में लागू किया जाना चाहिए।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img