03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

डेढ़ साल के बेटे के साथ गंगनहर में कूदी महिला, एक घंटे बाद मिले दोनों के शव

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार : सिडकुल क्षेत्र में रहने वाली एक महिला गृह कलेश के चलते अपने 15 महीने के मासूम बच्चे को साथ लेकर गंगनहर में कूद गई। महिला और मासूम दोनों लापता हो गए। सूचना मिलने पर बहादराबाद पुलिस ने जल पुलिस को ने मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। एक घंटे बाद मां और बेटे का शव पुलिस ने पथरी पुल से बरामद कर लिया।

सिडकुल थाना क्षेत्र में में रहने वाले व मूल रूप से मुरादाबाद के रहने वाले विक्रम की पत्नी रविवार की सुबह 11 बजे बहादराबाद में गंगनहर पुल पर अपने 15 माह के बेटे के साथ पहुंची और यहां उसने गंगनहर में छलांग लगा दी। महिला को बच्चे समेत छलांग लगाते देखकर राहगीरों ने शोर मचाया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

सूचना मिलते ही बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा मौके पर पहुंचे और जल पुलिस के जवानों को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद पुलिस ने गंगनहर में सर्च अभियान चलाते हुए मां बेटे को तलाश किया। करीब एक घंटे बाद पुलिस ने पथरी रोह पुल से महिला व उसके बेटे के शव बरामद कर लिए।

थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि महिला का पति विक्रम सिडकुल की एक कंपनी में कार्य करता है। दोनों के बीच विवाद हुआ था। गृह क्लेश के चलते महिला अपने 15 महीने के मासूम बच्चे के साथ गंगनहर में कूद गई थी। उन्होंने बताया कि कि दोनों के शवों को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Hot this week

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img