अवैध तरीके से गर्भपात कराने पर महिला की हो गई मौत, पति समेत झोलाछाप पर केस दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी :  गौजाजाली में अवैध तरीके से गर्भपात करने के मामले में नगर प्रशासन व पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बनभूलपुरा पुलिस ने झोलाछाप शकीरा उर्फ ममता और महिला के पति इरशाद के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है। झोलाछाप ने पूर्व में सील अस्पताल के एक कमरे में गर्भपात कराया था। इस भवन को भी जिला विकास प्राधिकरण की टीम ने सील कर दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया कि घटना नौ जनवरी की है। गौजाजाली के चौधरी कालोनी में रहने वाले इरशाद हुसैन ने अपनी 38 वर्षीय पत्नी अफसाना बेगम का क्षेत्र की ममता नाम की झोलाछाप से गर्भपात करवाया था। गर्भपात कराने के बाद अफसाना की हालत बिगड़ गई थी।

इसके बाद पति अफसाना को डा. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (एसटीएच) ले गए। महिला की तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उसे बचाया जा नहीं सका। 11 जनवरी को जब यह मामला सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के पास पहुंचा तो उन्होंने तत्काल करवाई को कहा था।

शुक्रवार को जिला विकास प्राधिकरण की टीम क्लीनिक पहुंचीं और उसे सील कर दिया गया। दोनों आरोपितों पर गर्भपात के दौरान महिला की जान जाने व गलत इरादे से जान लेने की धारा में केस दर्ज कर लिया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शकीरा पर पहले भी हो चुका है केस

झोलाछाप शकीरा ने मई 2023 में भी एक महिला का गर्भपात कराया था। जिसमें जच्चा-बच्चा दोनों की मौत हो गई थी। तब क्लीनिक को सील कर आरोपित शकीरा उर्फ ममता पर केस हुआ था। ममता ने उसी सील क्लीनिक के एक कमरे को गैरकानूनी तरीके से खोल दिया और गर्भपात कराने लगी थी।

शिकायत करने को मुश्किल से तैयार हुए

जिस महिला की मौत हो गई, उसके पति व अन्य लोग मामले को दबाने में जुटे थे। पहले दिन तो उन्होंने लिखित में शिकायत तक नहीं दी। जब प्रशासन व पुलिस की ओर सख्ती बरती गई तो तब संबंधित आरोपित महिला के बारे में शिकायत की गई। पहले दिन तो इस महिला ने लिखित में दे दिया था कि उसने गर्भपात नहीं कराया है।

झोलाछाप महिला की जिस तरीके से गर्भपात कराने की शिकायत मिली है। यह गंभीर प्रकरण है। इस तरह के मामले को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।

 

Hot this week

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

बीएसएनएल ऑफिस के पास चल रहा था सट्टा कारोबार, पुलिस ने दबिश देकर किया खुलासा

एफएनएन, धमतरी : आईपीएल सट्टेबाजी के खिलाफ पुलिस ने...

दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के बाद देहरादून में ट्रैफिक कंट्रोल के लिए बनेगा स्मार्ट प्लान

एफएनएन, देहरादून : दून–दिल्ली एक्सप्रेसवे के शुरू होने के...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

Topics

गोपेश्वर–चोपता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, दो जवान गंभीर रूप से घायल

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड के चमोली जिले में गुरुवार...

चारधाम यात्रा तैयारियों पर कांग्रेस का हमला, गणेश गोदियाल ने सीएम धामी को घेरा

एफएनएन, देहरादून : देहरादून से बड़ी राजनीतिक प्रतिक्रिया सामने...

रुद्रपुर में विधायक शिव अरोड़ा बने गोलगप्पा विक्रेता, वीडियो हुआ वायरल

एफएनएन, रुद्रपुर: रुद्रपुर में एक दिलचस्प दृश्य उस वक्त...

ऋषिकेश में बड़ी कार्रवाई: अवैध बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

एफएनएन, ऋषिकेश : देहरादून जिले के ऋषिकेश क्षेत्र में...

CBSE Class 10 Results 2026 जारी : ऐसे देखें अपनी मार्कशीट ऑनलाइन

एफएनएन, नई दिल्ली : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img