03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

चंपावत में एसटीएफ के हत्थे चढ़ा वन्य जीव तस्कर, गुलदार की दो खालें बरामद

एफएनएन, चंपावत: कुमाऊं एसटीएफ और चंपावत वन विभाग की टीम ने एक वन्य जीव तस्कर को गिरफ्तार किया है. इसके कब्जे से गुलदार की दो खाल बरामद की गयी हैं. एक सप्ताह के अन्दर वन्य जीवों के तस्करों के खिलाफ उत्तराखंड एसटीएफ की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है.

वन्य जीव तस्कर गिरफ्तार

उत्तराखंड एसटीएफ एवं चंपावत वन प्रभाग की संयुक्त कार्रवाई में देवीधुरा फॉरेस्ट रेंज चंपावत से एक वन जीव तस्कर को दो लेपर्ड की खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है. एसटीएफ और वन प्रभाग की टीमों द्वारा पूछताछ में अन्य कई और लोगों के भी अपराध में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है. एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि एसटीएफ द्वारा चंपावत क्षेत्र में चंपावत वन प्रभाग की टीम को साथ लेकर वन्यजीव तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गयी है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

कार्रवाई में दो गुलदारों की खाल के साथ एक शातिर वन्यजीव तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. वन्यजीव तस्करों का लम्बे समय से चंपावत क्षेत्र से वन्यजीव अंगों की तस्करी करने का इनपुट एसटीएफ के पास आया था. जिसपर एसटीएफ की एक टीम को गोपनीय रूप से इस पर कार्रवाई करने हेतु लगाया गया था. जब ये तस्कर खालों को किसी बाहर की पार्टी को बेचने के लिए निकला, तो टीम द्वारा इसको गिरफ्तार कर लिया गया. पूरे मामले की जांच की जा रही है कि जांच के बाद स्पष्ट हो पायेगा कि पोचिंग कब कहां और किस जंगल में किस तरह की गयी है. आयुष अग्रवाल ने बताया कि लेपर्ड यानी गुलदार को वन्य जीव जन्तु संरक्षण अधिनियम की पहली अनुसूची में रखा गया है. इसका शिकार करना एक गम्भीर अपराध है. पकड़े गये तस्करों के विरुद्ध देवीधुरा फॉरेस्ट रेंज में वन्यजीव (वाइल्ड लाइफ एक्ट) के तहत मुकदमा पंजीकृत कराया गया है.

ये भी पढ़ें:- विजिलेंस की टीम ने सहारनपुर में डॉक्टर और एकाउंटेंट को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, नोट गिनने के लिए मंगाईं चार मशीनें

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img