03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

हर मामले में पुलिस, भाजपा और मैं ही क्यों ? राजेश शुक्ला बोले- शर्म आनी चाहिए तिलक राज बेहड़ को

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : किच्छा में व्यापारी नेता निर्मल हंसपाल के बेटे दीप हंसपाल पर हुए हमले में एक बार फिर नाम घसीटे जाने पर पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि आखिर किच्छा में होने वाले हर मामले में उनका, भाजपा का और पुलिस का नाम क्यों बदनाम किया जाता है। उन्होंने कहा कि विधायक तिलकराज बेहड़ को अपने उस बयान पर शर्म आनी चाहिए, जिसमें उन्होंने पुलिस अधिकारियों को नपुंसक कहा था। उन्होंने कहा कि ऐसा पहली बार नहीं है जबकि बेहड़ ने उन्हें बदनाम किया है। तीन बार पहले भी वह बेवजह उन पर आरोप लगा चुके हैं, हालांकि बाद में दूध का दूध और पानी का पानी हो गया।

तीनों घटनाओं के पीछे वजह और ही निकली जो खुद कांग्रेसियों को कटघरे में खड़ा कर रही थी। राजेश शुक्ला ने कहा कि दीप हंसपाल का झगड़ा रुद्रपुर के कबाना होटल में कुछ युवकों से हुआ था, वजह भी पुलिस ने साफ कर दी है, जबकि विधायक तिलकराज बेहड़ ने राजनीति प्रतिद्वंदिता का हवाला देते हुए उन्हें, भाजपा को और पुलिस को बदनाम करने की कोशिश की। राजेश शुक्ला ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने बच्चों के संस्कारों पर ध्यान देना चाहिए।

पूर्व विधायक ने कहा कि तिलक राज बेहड़ ने अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए अधिकारियों को नपुंसक कहा और उनका मनोबल तोड़ा। अगर कोई गलती थी तो उसका भी अपना एक तरीका है, लेकिन अपशब्दों का प्रयोग किया जाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि तिलक राज बेहड़ 20 साल विधायक और मंत्री रहे हैं, उन्हें इस तरह की हल्की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने पुलिस टीम को बधाई दी कि इस मामले में सत्यता सामने लाकर जल्द ही यह केस वर्कआउट कर दिया। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी अपील कि तिलक राज बेहड़ को मर्यादा का पालन करना सिखाएं।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img