03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जिंदा हो या मुर्दा: बनभूलपुरा के कब्रिस्तान में दफन की थी गारंटी, पिता-पुत्र बनवा देते थे मृत्यु प्रमाणपत्र

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानीः उत्तराखंड के हल्द्वानी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां बनभूलपुरा के कब्रिस्तान कमेटी में शामिल पिता-पुत्र जिंदा लोगों के मृत्यु प्रमाणपत्र बनवा रहे थे। सूत्रों की मानें तो दोनों आरोपी जिंदा व्यक्ति को बनभूलपुरा के कब्रिस्तान में दफनाने का गारंटी पत्र जारी करते थे। इसके लिए दोनों 10 से 15 हजार रुपए लेते थे। बता दें कि इस मामले का खुलासा तब हुआ जब जेल से जमानत पर छूटा अफजाल अली अपना मृत्यु प्रमाणपत्र लेकर पहुंचा और मुकदमा दर्ज कराया।

दरअसल, बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 12 गांधी नगर निवासी अफजाल अली ने पुलिस को तहरीर दी है। जिसमें बताया कि कब्रिस्तान कमेटी में शामिल दो पिता-पुत्र जिंदा लोगों को कब्रिस्तान में दफनाने का कागज जारी कर रहे हैं। बताया गया कि वर्ष 2012 में बनभूलपुरा में हुई एक हत्या के मामले में उसे आजीवन कारावास की सजा हुई। कुछ माह पहले वह जेल से जमानत पर बाहर आया। इसी बीच उसे खुद का मृत्यु प्रमाण पत्र मिला है। जिसे उसकी अपनी मां ने नगर निगम से बनवाया है। लेकिन इसके मुख्य दोषी कब्रिस्तान कमेटी में शामिल इकबाल अंसारी और उसका पुत्र तनवीर उर्फ सादिक है। क्योंकि उन्होंने पैसे के लालच में जिंदा अफजाल अली को मृत बताया। साथ ही उसे कब्रिस्तान में दफनाने का कागज भी जारी कर दिया। इसी कागज के आधार पर निगम से उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया गया।

वहीं, इस तहरीर के बाद पुलिस जांच में जुट गई। मामले में सभी तथ्य सही पाए गए। पुलिस ने ऐसे तीन लोगों को ढूंढ निकाला जो जिंदा हैं और उनको बनभूलपुरा के कब्रिस्तान में दफनाने का कागज जारी हुआ है। इसी कागज के आधार पर नगर निगम के रजिस्ट्रार, जन्म मृत्यु ने भी मृत्यु प्रमाण पत्र जारी कर दिया था। पुलिस ने कब्रिस्तान कमेटी बनभूलपुरा के तनवीर उर्फ सादिक और उसके पिता इकबाल अंसारी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img