03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी का दर्जा मांग तो लेफ्टिनेंट कर्नल ने युवती को सिंदूर के बदले दी मौत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : देहरादून के रायपुर थानों क्षेत्र में रविवार को मिले युवती के शव शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। युवती की हत्या के आरोप में पुलिस ने लेफ्टिनेंट कर्नल को गिरफ्तार किया है। जो कि वर्तमान में यहां क्लेमेनटाउन में तैनात है।

युवती की उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताई जा रही है। जोकि मूल रूप से काठमांडू नेपाल की रहने वाली थी और सिलीगुड़ी में बार डांसर थी। लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय की वहीं उससे मुलाकात हुई थी। बाद में दोनों के प्रेम संबंध बन गए। युवती सिलीगुड़ी से आरोपित अधिकारी को ढूंढने दून पहुंची थी।

युवती बार-बार लेफ्टिनेंट कर्नल रामेंदु उपाध्याय से पत्नी का दर्जा मांग रही थी। उपाध्याय ने 9 सितंबर की रात युवती को जान से मारने की योजना बनाई। पहले राजपुर में एक क्लब में शराब पिलाई और फिर रायपुर रोड पर लॉन्ग ड्राइव के बहाने ले गया।

  • युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार किए
रात करीब ग्यारह बजे के बाद उपाध्याय ने अपनी कार में युवती के सिर पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद शव को वहीं सड़क किनारे नाले में फेंक दिया।
  • सिलीगुड़ी में बार में हुई थी युवती से जान पहचान
लेफ्टिनेंट कर्नल उपाध्याय पिछले साल तक सिलीगुड़ी पश्चिम बंगाल में तैनात था। इस दौरान यहां बार डांसर श्रेया निवासी नेपाल के साथ उसकी जान पहचान हो गई। दोनों के बीच संबंध बने। लगातार मिलने जुलने लगे। इसके बाद जब गत जुलाई में उपाध्याय की पोस्टिंग देहरादून हुई तो वह श्रेया को भी यहीं ले आया। पहले होटल में रखा और फिर फ्लैट किराए पर दिलाया। इस फ्लैट पर उपाध्याय भी आता जाता था। इसका पता उपाध्याय की पत्नी को चल गया था। इसी कारण उपाध्याय ने उसे जान से मारने की योजना बनाई थी।

Hot this week

Dehradun में अवैध सिम बॉक्स से चल रहे संदिग्ध कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 2 मैनेजर गिरफ्तार

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में एसटीएफ और...

Tuni में 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत और दो घायल; SDRF ने चलाया रेस्क्यू अभियान

एफएनएन, विकासनगर : Tuni देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img