03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क, तापमान 40 डिग्री सेल्‍स‍ियस के पार, मैदानी क्षेत्रों के ल‍िए लू का ऑरेंज अलर्ट

एफएनएन, देहरादून: दून समेत उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुष्क मौसम के बीच रविवार को लगातार नौवें दिन दून का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया। इन दिनों दून का पारा बीते 122 वर्षों में सर्वाधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। इसके साथ ही दोपहर में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

बीते करीब दो सप्ताह से उत्तराखंड के ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने के कारण झुलसाने वाली तपिश और लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। देहरादून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में आसमान से आग बरस रही है। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। मई में आल टाइम हाई पहुंचने के बाद जून में भी दून के अधिकतम तापमान ने रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

बीते मंगलवार को दून का अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि 122 वर्ष में सर्वाधिक है। जबकि, आल टाइम रिकार्ड वर्ष 1902 में 43.9 डिग्री सेल्सियस है। दून में बीते चार दिनों से अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक बना हुआ है। वहीं, न्यूनतम तापमान भी सामान्य से चार से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इसके अलावा रुड़की, कोटद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर, पंतनगर आदि में भी पारा उच्चतम स्तर पर बना हुआ है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है। आसपास के निचले इलाकों में झोंकेदार हवाएं और आकाशीय बिजली चमकने की आशंका है। मैदानी क्षेत्रों में लू चलने को लेकर चेतावनी जारी की गई है। दून में बुधवार को हल्की बौछारों की संभावना बन रही है।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर, अधिकतम, न्यूनतम

देहरादून, 42.8, 27.4

ऊधम सिंह नगर, 41.4, 25.2

मुक्तेश्वर, 31.8, 18.2

नई टिहरी, 32.2, 21.6

सप्ताहभर में दून का अधिकतम तापमान

दिनांक, तापमान

16 जून, 42.8

15 जून, 42.4

14 जून, 43.0

13 जून, 42.4

12 जून, 41.6

11 जून, 41.8

10 जून, 41.1

ये भी पढ़ें:- रामनगर रानीखेत नेशनल हाईवे पर ओवरलोड वाहनों की हुई चेकिंग, वसूला 70 हजार रुपए जुर्माना

Hot this week

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Harish Rawat मां की तस्वीर लेकर पहुंचे ED दफ्तर, बोले- ‘मां का स्मरण कर यहां आया हूं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img