03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून विधानसभा में वोटिंग जारी, सीएम धामी ने डाला वोट, 67 विधायक कर चुके मतदान

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा भवन देहरादून में मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के सभी 70 विधायक मतदान के लिए अधिकृत हैं। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान किया जा सकेगा। रविवार को निर्वाचन आयोग के पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान की व्यवस्था का निरीक्षण किया।

सोमवार को मतदान शुरू होते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपना वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रोपति मुर्मू की जीत तय है। मतदान की प्रक्रिया मात्र एक औपचारिकता है। प्रदेश के भाजपा के सभी विधायकों और बसपा के साथ निर्दलीय प्रत्याशियों का भी मुर्मू को पूरा समर्थन है।

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी भूषण भी अपना वोट डाला। इसके बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, बिशन सिंह चुफाल ने मतदान किया। बसपा विधायक मोहम्मद शहजाद और सरवत करीम अंसारी ने भी वोट डालने पहुंचे। अभी तक 67 विधायकों ने वोट डाला है। कैबिनेट मंत्री चंदन राम दास बीमार है। अस्पताल में भर्ती होने के कारण वह वोट डालने नहीं पहुंच पाए। वहीं कांग्रेस के विधायक तिलक राज बेहड़ भी बीमार है।

उत्तराखंड में रविवार को मतदान के लिए विधानसभा भवन देहरादून में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थी। यहां पर प्रदेश के 70 विधायक अपने मत का प्रयोग करेंगे। इसमें भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय विधायक हैं। विधानसभा भवन के कक्ष संख्या 321 में मतदान की व्यवस्था की गई है।

मतदान स्थल पर मोबाइल फोन, वायरलैस सेट और कैमरा ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचक सदस्य अपना परिचय पत्र दिखाने के बाद मतदान कक्ष में प्रवेश करेंगे। वोट डालने के बाद कक्ष से बाहर आएंगे। रविवार को निर्वाचन आयोग की ओर से तैनात पर्यवेक्षक एलएच चांगसांग ने विधानसभा भवन में मतदान स्थल, स्ट्रांग रूम की सुरक्षा और मतदान व्यवस्था का निरीक्षण किया।

 

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img