Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडवीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू ऑपरेशन पर लिया अपडेट; सीएम ने की...

वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी, रेस्क्यू ऑपरेशन पर लिया अपडेट; सीएम ने की समीक्षा बैठक

एफएनएन, उत्तरकाशी:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 40 जिंदगियां पिछले पांच दिन से सुरंग में फंसी हैं। सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे 40 श्रमिकों को आज 5 दिन हो गए हैं। श्रमिकों को सकुशल बाहर निकलने का खोज बचाओ अभियान युद्ध स्तर पर चल रहा है। सुरक्षा कर्मियों ने सुरंग के 200 मीटर क्षेत्र को आम लोगों और मीडिया की आवाजाही प्रतिबंधित कर दी है।

इस रेस्क्यू ऑपरेशन में दूसरे राज्यों के साथ-साथ दूसरे देशों की टीमों से भी मदद ली जा रही है। वहीं, इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। गुरुवार को सीएम धामी ने एक बार फिर से अधिकारियों से अपडेट लिया।

सीएम धामी ने की समीक्षा बैठक

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सचिवालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में मुख्यमंत्री पिछले पांच दिनों से सुरंग में फंसे 40 मजदूरों को निकालने के लिए चल रहे राहत और बचाव कार्य की समीक्षा कर रहे हैं।

रेस्क्यू के लिए लाई जा रही हैं नई मशीनें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सिलक्यारा उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे व्यक्तियों को निकालने का काम तेजी से चल रहा है। इसके लिए नई मशीनें लाई गई हैं। इन मशीनों से पांच से 10 मीटर तक की ड्रिलिंग हो चुकी है। उन्होंने कहा कि ये मशीन हर घंटे पांच से 10 मीटर ड्रिल करती है। ऐसे में उम्मीद है कि अंदर फंसे सभी व्यक्तियों को सुरक्षित निकाल लिया जाएगा।

वीके सिंह पहुंचे उत्तरकाशी

वहीं दूसरी ओर आज केंद्रीय मंत्री वीके सिंह भी उत्तरकाशी पहुंचे। घटनास्थल का जायजा लेने के बाद उन्होंने कहा कि इन मजदूरों को सही सलामत बाहर निकालने के लिए हम सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।

प्रसाद नैथानी ने सरकार पर उठाए सवाल

पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता मंत्री प्रसाद नैथानी ने चारधाम आल वेदर रोड पर सिलक्यारा सुरंग में बचाव कार्य के तौर-तरीके पर सवाल दागे। उन्होंने कहा कि 40 व्यक्तियों को बचाने के लिए ठोस प्रयास नहीं हो रहे हैं। समन्वय की कमी दिखाई दे रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर बचाव को ठोस कदम उठाने की मांग की। नैथानी प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments