03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तरकाशी जिले में तैनात ग्राम विकास अधिकारी ने फंदे से लटककर की आत्महत्या

Spread the love

एफएनएन, उत्तरकाशीः उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के मोरी में तैनात एक ग्राम विकास अधिकारी ने मंगलवार को फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। मोरी के पुलिस थाना प्रभारी रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि निशु कुमार (29) का शव सुबह किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला। उन्होंने बताया कि कुमार की कुछ माह पूर्व ही मोरी में तैनाती हुई थी।

पुलिस को कुमार के कमरे से आत्महत्या से पूर्व लिखा एक पत्र भी बरामद हुआ है। जिसमें उन्होंने अपने इस कदम के लिए अपने माता-पिता से माफी मांगी कि वह उनका ख्याल नहीं रख पाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। चौहान ने बताया कि कुमार हरिद्वार जिले के मंगलौर के निवासी थे। चौहान ने बताया कि परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद शव उन्हें सौंप दिया जाएगा।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img