03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

विक्की कौशल की फिल्म ‘सैम बहादुर’ तगड़ी ओपनिंग के लिए है तैयार, शुरू हुई एडवांस बुकिंग

एफएनएन, नई दिल्ली : विक्की कौशल की पिछली दो फिल्में ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ और ‘गोविंदा नाम मेरा’ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाईं। मगर उन्हें अलग-अलग कैरेक्टर्स में देखने का फैंस का क्रेज कम नहीं हुआ है। इन दिनों वह ‘सैम बहादुर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म की रिलीज को एक हफ्ते से भी कम दिनों का समय बचा है। ऐसे में मूवी की एडवांस बुकिंग ओपन कर दी गई है।

शुरू हुई ‘सैम बहादुर’ की एडवांस बुकिंग

सैम बहादुर के ट्रेलर और विक्की कौशल के लुक ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ‘राजी’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ के बाद विक्की एक बार फिर आर्मी ऑफिसर के रोल में नजर आएंगे। मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनकर तैयार हुई इस फिल्म की एडवांस बुकिंग शनिवार, 25 नवंबर से ओपन कर दी गई है। विक्की कौशल ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है।

1 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर होगा क्लैश

फिल्म की एडवांस बुकिंग ओपनिंग मल्टीप्लेक्स के साथ ही सिंगल स्क्रीन्स में भी शुरू हो चुकी है। सैम बहादुर एक दिसंबर को रिलीज हो रही है। इसी दिन रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर दो बड़ी फिल्मों के बीच ज़बरदस्त भिड़ंत होते देखने को मिलने वाली है।

सैम मानेकशॉ बनने के लिए विक्की कौशल ने ली खास ट्रेनिंग

पिंकविला को दिए एक इंटरव्यू में विक्की कौशल ने इस बात का खुलासा किया था कि फिल्म में अपने रोल के लिए वह तीन दिन तक मराठा रेजीमेंट के साथ रहे। इस दौरान सैनिकों से किरदार के लिए बारीकी सीखने के साथ ही मस्ती भी की। उन्होंने कहा था कि रात तीन बजे तक जागने के बाद भी वह लोग सुबह पांच बजे उठ जाते थे।

इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा, विक्की कौशल की पत्नी (शीलो मानेकशॉ) के रोल में नजर आएंगी। हाल ही में इन दोनों कलाकारों ने अमृतसर के गोल्डन टेंपल में मत्था टेका।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img