03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कारकेड में शामिल गाड़ियां आपस में टकराई

एफएनएन, भिलाई : सोमवार को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के कारकेड में शामिल गाड़ियां आपस में टकरा गईं. बताया जा रहा है कि अचानक एक युवक गाड़ी के सामने आ गया, जिससे शास्त्री जी की डिफेंडर और दो इनोवा गाड़ियों को नुकसान पहुंचा.

हादसे में सभी सुरक्षित: इस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ. कार के अंदर बैठे पंडित धीरेंद्र शास्त्री, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पाण्डेय समेत सभी लोग सुरक्षित हैं. हादसे के बाद पंडित शास्त्री ने भक्तों से अपील की कि इस तरह की जल्दबाज़ी या जोखिम भरे काम न करें.

युवती की हरकत से मचा हड़कंप: हादसे के बाद एक और बड़ी घटना हुई. भिलाई के जयंती स्टेडियम में चल रही हनुमंत कथा के दौरान एक युवती ने खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की. बताया गया कि युवती पंडित धीरेंद्र शास्त्री से मिलना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो पाने पर उसने नस काटने की कोशिश की.

व्यक्तिगत पूजा के लिए नहीं आए: घटना की जानकारी मिलते ही मंच से पंडित शास्त्री ने सभी भक्तों से भावुक अपील की कि कोई भी इस तरह का कदम न उठाए. उन्होंने कहा कि वे किसी की व्यक्तिगत पूजा नहीं, बल्कि भगवान हनुमान की पूजा और कथा के लिए आए हैं.

5 दिवसीय हनुमंत कथा का अंतिम दिन: दुर्ग जिले के भिलाई स्थित जयंती स्टेडियम में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पांच दिवसीय दिव्य हनुमंत कथा आयोजित की गई है. सोमवार को इसका अंतिम दिन है. यह कथा 5 दिसंबर से शुरू होकर 29 दिसंबर तक चली. कथा सुनने के लिए प्रदेश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भिलाई पहुंचे हैं.

मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष भी हुए शामिल: हनुमंत कथा में शामिल होने के लिए शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे थे. दोनों ने श्रद्धालुओं के साथ बैठकर कथा श्रवण किया. वहीं रविवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

Hot this week

Selakui इंडस्ट्रियल एरिया में कबाड़ के गोदाम में भीषण आग, आसमान में छाया काले धुएं का गुबार

एफएनएन. विकासनगर : Selakui देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र...

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Topics

Jauljibi मेले में CM धामी के सामने बवाल, माइक बंद होने पर विधायक हरीश धामी भड़के; मंच पर हुई तीखी बहस

एफएनएन, धारचूला (पिथौरागढ़) : Jauljibiउत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़...

जिला अस्पताल में मौत के घाट उतारे गए युवक के परिजनों का प्रदर्शन

शुक्रवार को जिला अस्पताल में आपातकालीन कक्ष के बाहर...

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img