03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

वैष्णो देवी यात्रा आज से शुरू, रोजाना 2000 भक्तों को दर्शन की इजाजत

Spread the love

एफएनएन, जम्मू: पांच महीने बाद वैष्णो देवी यात्रा आज 16 अगस्त से शुरू हो गई। सुबह 6 बजे से यात्री दर्शन के लिए जा रहे हैं। रोजाना 2000 भक्तों को दर्शन की इजाजत दी गई है। जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने मां वैष्णो देवी की यात्रा को शुरू करने की अनुमति दी है।  पहले सप्ताह 2,000 श्रद्धालु प्रतिदिन दर्शन को जा सकेंगे, जिनमें 1,900 भारतीय और 100 विदेशी यात्री हो सकते हैं। देश में कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद मार्च में वैष्णो देवी की यात्रा बंद कर दी गई थी।

maata

इन बातों का रखना होगा विशेष ध्यान

  • वैष्णो देवी यात्रा में शामिल होने के लिए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कई नियम बनाए हैं। इस दौरान भक्तों को सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क पहनने जैसी बातों का विशेष ध्यान रखना होगा। सभी प्रवेश द्वार पर यात्रियों की थर्मल जांच की जाएगी। लोगों को फोन में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करना अनिवार्य होगा।
  • 60 साल के अधिक उम्र के व्यक्ति, बीमारियों से जूझ रहे व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, 10 साल से कम उम्र के बच्चों को धार्मिक स्थलों के अंदर प्रवेश नहीं दिया जाएगा। हालात सामान्य होने के बाद इस परामर्श की समीक्षा की जाएगी। साथ ही साथ ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के बाद ही भक्तों को यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
  • माता के भवन में एक बार में 600 से ज्यादा लोग जमा नहीं हो सकेंगे। जम्मू-कश्मीर प्रशासन के ये दिशानिर्देश 30 सितंबर तक लागू रहेंगे। इसके अलावा श्रद्धालु मंदिर परिसर में किसी प्रकार का चढ़ावा नहीं चढ़ा सकेंगे। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को छूना भी वर्जित होगा।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Nepal में भूस्खलन से बनी झील ने बढ़ाई चिंता, काली नदी चेतावनी स्तर के बेहद करीब

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Nepal के दार्चुला जिले के भट्टार...

Rudrapur में यूथ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, खड़गे ‘शुद्धिकरण’ मामले में FIR की मांग

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में शनिवार को यूथ कांग्रेस ने...

Topics

Kerala में दर्दनाक सड़क हादसा, तमिलनाडु के 8 इंजीनियरिंग छात्रों की मौत

एफएनएन, त्रिशूर : Kerala के त्रिशूर जिले में शुक्रवार देर...

kedarnath हेली सेवा 15 सितंबर से होगी शुरू, 7 सितंबर से IRCTC पर टिकट बुकिंग

एफएनएन, देहरादून : चारधाम यात्रा के दूसरे चरण को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img