03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: उत्तर काशी में 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी यूटिलिटी, युवक की मौत, पांच घायल

Spread the love
  • रविवार सुबह नौगांव इलाके के कंडारी मोटर रोड पर हुआ हादसा, तीन गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर

एफएनएन, उत्तर काशीः उत्तर काशी जिले के नौगांव इलाके में रविवार सुबह कण्डारी मोटर मार्ग पर यूटिलिटी कार अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार में सवार पांच अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, यूटिलिटी संख्या uko7ca 5564 रविवार सुबह गोदीन गांव से डामटा गांव के लिए चली थी।  सुबह करीब दस बजे कण्डारी गांव के पास यूटिलिटी अनियंत्रित होकर पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। यूटिलिटी में चालक समेत गोदीन गोडर गांव के एक ही परिवार के कुल छह लोग सवार थे।
हादसे में कार में सवार 21 वर्षीय विजय उर्फ गौरव पुत्र सूरत दास की घटना स्थल पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों में एक साल की बच्ची भी शामिल है। तीन गंभीर घायलों को डामटा पीएचसी से हायर सेंटर रेफर किया गया है। चालक और एक अन्य को मामूली चोट आने पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

मणी गांव के पास कार 20 मीटर गहरे गड्ढे में गिरी, चार घायल
चिन्यालीसौड़ में स्यांसू कंडीसौड़ से आ रही एक कार मणी गांव के पास अनियंत्रित होकर 20 मीटर गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार में सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को नई टिहरी अस्पताल भेजा गया है।

क्षेत्रीय राजस्व उपनिरीक्षक दीपेंद्र चौहान ने बताया कि शनिवार को एक कार टिहरी जनपद के स्यांसू से चिन्यालीसौड़ प्रखंड के मणी कुमराड़ा गांव की ओर आ रही थी। दोपहर ढाई बजे कार मणी गांव के पास अनियंत्रित होकर करीब बीस मीटर गहरे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में कार में सवार स्यांसू गांव निवासी बलवीर सिंह (38) व पत्नी रीना देवी (33) के अलावा बसंती देवी (35) और लक्ष्मी देवी(26) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकालकर उपचार के लिए नई टिहरी अस्पताल भेजा गया है।

 

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img