03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में दो माह से वेतन को तरस रहे हजारों अतिथि शिक्षक

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google
  • दीवाली भी फीकी रहने की आशंका, आउटसोर्स कर्मी भी भारी आर्थिक संकट में

एफएनएन, देहरादून। समग्र शिक्षा अभियान और माध्यमिक स्कूलों में तैनात राज्य के हजारोंअतिथि शिक्षकों और कुछ विभागों में कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों को दो माह से वेतन-मानदेय नहीं मिल पाया है। दीवाली भी फीकी रहने की आशंका है। साल के सबसे बड़े त्योहार से ठीक पहले पाई पाई को तरस रहे आक्रोशित शिक्षक-कर्मचारियों ने सरकार से फौरन वेतन दिलवाने की मांग की है।

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बहुगुणा ने कहा कि सितम्बर से अभी तक शिक्षकों का वेतन नहीं मिला है। त्योहारी सीजन में वेतन न मिलने के कारण शिक्षकों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। निदेशालय और सरकार से कई बार लिखापढ़ी के बाद भी वेतन अवमुक्त नहीं किया गया है। इससे शिक्षकों में गहरी नाराजगी है। उन्होंने सरकार से समग्र शिक्षा अभियान के अधीन कार्यरत शिक्षकों का वेतन दीवाली से पहले दिलवाने का आग्रह किया है।

अतिथि शिक्षकों को भी दो माह से मानदेय नहीं 

माध्यमिक अतिथि शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री दौलत जगूड़ी ने कहा कि शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के निर्देश के बावजूद अतिथि शिक्षकों को दो महीने से मानदेय नहीं मिला। बजट की नियमित व्यवस्था न होने की वजह से हर दूसरे-तीसरे महीने मानदेय रुक जाता है। अब जो हाल है, उससे लगता है कि दिवाली तक भी मानदेय शायद ही मिल पाए। जगूड़ी ने कहा कि एक ओर सरकार परमानेंट कर्मचारी-शिक्षकों को बोनस देने की तैयारी कर रही है, वहीं अल्पवेतन भोगी कर्मचारी मानदेय के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने सरकार से मांग की कि दिवाली से पहले मानदेय हर हालत में बंटवा दिया जाए। इधर, शिक्षा निदेशक आरके कुंवर ने वेतन दीवाली से पहले दिलवाने का भरोसा  दिलाया है।

उपनल कर्मचारी भी नाराज

उपनल कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष दीपक सिंह चौहान ने भी कई विभागों में दो-दो महीने से मानदेय न देने का आरोप लगाया है। बताया- कुछ विभागों में कर्मचारी दो-तीन माह से मानदेय से वंचित हैं। उन्होंने भी  हर माह पहले हफ्ते में मानदेय भुगतान सुनिश्चित कराने पर जोर दिया है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...

Topics

शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग, 50 से ज्यादा दुकानें खाक

एफएनएन, शिकोहाबाद सब्जी मंडी में भीषण आग: फिरोजाबाद जिले...

Chardham Yatra 2026 : 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा 2026, ऋषिकेश से पहला जत्था रवाना

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra 2026 उत्तराखंड में बहुप्रतीक्षित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img