03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में 18 मई तक कोरोना कर्फ्यू

Spread the love

एफएनएन, रुद्रपुर : राज्य में कोरोना वायरस के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए सरकार ने बड़ा फैसला किया है। अब उत्तराखंड में 11 मई से लेकर 18 मई तक कोरोना Curfew जारी रहेगा। इसकी जानकारी शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने दी। सिर्फ कल 1 बजे तक खुलेंगी फल,दुध, सब्जी,मास मछली और आवश्यक सेवाओ की दुकानें। शराब और बार पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। इसके अलावा अंतरराज्यीय परिवहन में 50 फीसदी अनुमति मिलेगी और यात्रा का कारण भी बताना पड़ेगा।शासकीय प्रवक्ता सुबोध उनियाल ने कहा कि लोगों की रक्षा करने के लिए राज्य सरकार ने किया बड़ा फैसला अब 11 मई से लेकर 18 मई तक पूरे राज्य में जारी रहेगा कोविड-19 कर्फ्यू। कल से उत्तराखंड में 18 से 45 साल के युवाओं के लिए कोविड-19 वेक्सिनेशन का अभियान शुरू हो जाएगा जिसमें 18 से 45 साल के सभी लोग कोविड-19 वेक्सिनेशन की डोज लगाएंगे। जिसकी शुरुआत मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत देहरादून के राधा स्वामी सत्संग प्रांगण में जाकर कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।

कोरोना Curfew को लेकर सामने आ रही जानकारी को लेकर पैनिक होए, ये सभी शुरुआती जानकारी है। कुछ ही देर में पूर्ण जानकारी व व्यवस्था सामने आ जाएगी।

 

रविवार को आज फिर राज्य में 5890 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं जबकि 180 लोगों की पिछले 24 घंटे में मौत हो चुकी है अब राज्य में एक्टिव मामलों की संख्या 74114 हो गई है जबकि अब तक के कुल आंकड़े 244273 है जिसमें 3728 लोगों की मौत हो चुकी है। अल्मोड़ा में 80 बागेश्वर में पांच चमोली में 229 चंपावत में 73 देहरादून में 2419 हरिद्वार में 733 नैनीताल में 232 पौड़ी गढ़वाल में 272 पिथौरागढ़ में 215 रुद्रप्रयाग में 73 टिहरी गढ़वाल में 415 उधम सिंह नगर में 919 उत्तरकाशी में 225 कोरोना वायरस के मामले मिले।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img