Tuesday, March 3, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहे दो...

उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहे दो आरोपी दबोचे

एफएनएन,नानकमत्ता : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस पर फायरिंग कर फरार चल रहे दो आरोपियों को नानकमत्ता पुलिस ने धर दबोचा। उनके कब्जे से अवैध बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए ।थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि 10 नवंबर 2020 को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस दबिश देने गई थी । जिस पर रंजीत सिंह उर्फ कन्नू और अंग्रेज सिंह ने फायरिंग कर दी थी । तब से यह फरार चल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों को किशनपुर के पास से गिरफ्तार कर लिया ।दोनों कहीं भागने की फिराक में थे। उनके कब्जे से एक पोनिया बंदूक और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस के मुताबिक यह बंदूक घटना में प्रयुक्त की गई थी ।पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments