03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : सत्‍ता संग्राम में किसे मिलेगी जीत-किसकी होगी हार, 10 मार्च को आएंगे परिणाम

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्‍तराखंड में 14 फरवरी को लोकतंत्र के महापर्व पर अपनी भागीदारी निभा चुकी जनता को अब नतीजों का बेसब्री से इंतजार है। सोमवार शाम को एक्जिट पोल आने के बाद जनता जर्नादन का इतंजार ज्‍यादा बढ़ गया है।

  • 18 मार्च को समाप्‍त हो रहा है वर्तमान सरकार का कार्यकाल

आगामी 10 मार्च को उत्‍तराखंड विधानसभा चुनाव के नतीजे आ जाएंगे। पांच राज्‍यों यूपी, उत्‍तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में विधानसभा सात चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुआ। उत्‍तराखंड में दूसरे चरण 14 फरवरी को मतदान हुआ। उत्‍तराखंड में केवल एक ही चरण में मतदान संपन्‍न हुआ, जिसके नतीजे गुरुवार को सामने आने वाले हैं। वर्तमान सरकार का कार्यकाल 18 मार्च को समाप्‍त हो रहा है।

अन्‍य राज्‍य की बात करें तो यूपी में सात फरवरी से सात मार्च तक सात चरणों में मतदान हुआ। पंजाब में 20 फरवरी को, गोवा में 14 फरवरी को, मणिपुर में 28 फरवरी और पांच मार्च को मतदान हुआ।

उत्‍तराखंड में 70 सीटों के लिए मतदान हुआ। वहीं राज्‍य में भाजपा और कांग्रेस प्रमुख पार्टियां हैं। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी ने खटीमा और पूर्व मुख्‍यमंत्री हरीश रावत ने लालकुआं से चुनाव लड़ा। इन चुनावों के दौरान आम आदमी पार्टी भी राज्‍य में सक्रिय रही। पार्टी ने कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल को मुख्‍यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। कर्नल (रिटा) अजय कोठियाल ने गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ा।

10 मार्च को सुबह सात बजे से मतगणना शुरु हो जाएगी। परिणाम राज्‍य चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट https://sec.uk.gov.in/ पर देखें जा सकते हैं।

  • ऐसे देख सकते हैं चुनाव परिणाम:
  • – राज्‍य चुनाव आयोग की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। यहां विधानसभा चुनाव परिणाम टैब प्रदर्शित किया जाएगा। इस पर क्लिक करने पर दूसरे पेज पर पहुंच जाएंगे।
  • – इसके बाद आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी। जिसे भरने के बाद आप चुनाव परिणाम देख सकेंगे।
  • – चुनाव आयोग की मोबाइल एप डाउनलोड कर भी आप चुनाव परिणाम देख सकते हैं।

Hot this week

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Uttarakhand में अपर PCS के 63 पदों पर जल्द भर्ती, अक्टूबर में होगी प्रारंभिक परीक्षा

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में सरकारी नौकरी की तैयारी...

Pakistan का अफगान सीमा पर बड़ा सैन्य अभियान, हवाई हमलों में 29 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan ने रविवार को अफगानिस्तान से...

Topics

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img