उत्तराखंड : श्रीनगर में दर्दनाक हादसा, केदारनाथ जा रहे यात्रियों की कार खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के श्रीनगर में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा हो गया। मलेथा-टिहरी राजमार्ग पर यात्रियों की कार खाई में गिर गई। इस दौरान एक यात्री की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार दोपहर करीब चार बजे की है। एक ही परिवार के छह लोग डुंडा(उत्तरकाशी) से केदारनाथ की यात्रा पर जा रहे थे। डांगचौरा के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू किया। लेकिन तब तक एक यात्री की मौत हो चुकी थी। पांचों घायलों को बेस चिकित्सालय श्रीनगर में भर्ती किया गया है।

 

Hot this week

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

Topics

बिना परमिट पर्यटकों के आदि कैलाश पहुंचने से हड़कंप, जांच के आदेश

एफएनएन, पिथौरागढ़ : चीन सीमा के पास स्थित पवित्र...

नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मोदी जी को धन्यवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : महिला सशक्तिकरण और राजनीतिक भागीदारी को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img