03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : चमोली के नीती घाटी में बर्फ से ढके गांव, बर्फीली हवाएं चलने से खड़ी हुई मुसीबत

Spread the love

एफएनएन, चमोली : उत्तराखंड में आज मौसम का मिजाज बदला और झमाझम बारिश शुरू हो गई। वहीं उच्च हिमालय क्षेत्रों में भी बर्फबारी देखने को मिली। सीमांत जनपद चमोली के नीती घाटी के दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में बर्फबारी से घर ढक गए हैं।

बारिश के साथ ही बर्फीली तूफान भी चलने से यहां लोगों के लिए समस्या खड़ी हो गई। विकास खंड जोशीमठ के सबसे दूरस्थ गांव द्रोणागिरी में कई मकानों की छते बर्फीली हवा से उड़ गई है जिससे गांव के कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

शुक्रवार शाम से यहां लगातार बर्फबारी हो रही है। इन दिनों इस क्षेत्र के लोग अपने शीतकालीन प्रवास जनपद चमोली के मैदानी भागों में निवास करते हैं। पिछले तीन चार दिन से लगातार खराब मौसम के कारण गांव वाले अपने मूल गांव के घरों का जायजा लेने गए तो वहां पर पहुंच कर देखा कि कई घरों के छते बर्फीली हवाएं से उड़ी हुई है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इसके साथ ही साथ द्रोणागिरी पहुंचने का एक मात्र पैदल मार्ग भी कई जगह पर अत्यधिक बर्फबारी के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। इसकी सूचना कागा प्रधान व जिला महामंत्री प्रधान संघ चमोली पुष्कर सिंह राणा ने जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना को दूरभाष के माध्यम से दी।

बताया कि मई प्रथम सप्ताह के आसपास गांव वाले शीतकालीन प्रवास से अपने मूल गांव की ओर लौटने वाले है। बर्फबारी के कारण जहां-जहां भी पैदल मार्ग क्षतिग्रस्त हो रखे है उनको संबंधित विभाग से ठीक करवाया जाय । साथ ही कहा कि जिन परिवारों के घरों को नुकसान पहुंचा है उनको उचित मुआवजा दिलाया जाए।

वहीं अचानक मौसम का मिजाज बदला और राजधानी देहरादून सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश शुरू हो गई। बीते कई दिनों से सता रही गर्मी से भी बारिश ने लोगों को आज राहत पहुंचाई। मौसम विभाग की ओर से पर्वतीय इलाकों में आज बारिश की चेतावनी दी गई थी।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से पर्वतीय इलाकों में तेज गर्जन के साथ हल्की बारिश और झोंकेदार हवाएं चलने के आसार बताए गए थे। केंद्र की ओर से पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश और 30-40 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवा चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img