03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : बेरोजगारों को झटका, भर्ती निकलने से ठीक पहले समूह-ग के 463 पदों का अधियाचन विभाग ने लिया वापस

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफ एन एन, देहरादून : सरकार की ओर से चलाए जा रहे समूह-ग भर्तियों के अभियान के बीच बेरोजगारों के लिए दुखद खबर है। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग को जो भर्ती 15 जनवरी के आसपास निकालनी थी, उसका अधियाचन ही विभागों ने वापस ले लिया है। विभागों का तर्क है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है।

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के बाद राज्य लोक सेवा आयोग समूह-ग की भर्तियों के लिए विशेष कैलेंडर जारी करके अभियान चला रहा है। इसके तहत आयोग पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा करा चुका है। पटवारी-लेखपाल भर्ती, फॉरेस्ट गार्ड भर्ती, सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक, बंदी रक्षक व कनिष्ठ सहायक के पदों पर भर्तियां निकाल चुका है।

आयोग के कैलेंडर के हिसाब से जनवरी के दूसरे सप्ताह में कृषि, पशुपालन, उद्यान विभाग में चारा सहायक, खाद्य प्रसंस्करण शाखा, शाखा वर्ग-2, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 के 463 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी करना था। इससे ठीक पहले उद्यान व अन्य विभागों ने अपने अधियाचन वापस मंगा लिए हैं। लिहाजा, फिलहाल यह भर्ती नहीं होगी। अधियाचन वापस मंगाने के पीछे विभागों ने तर्क दिया है कि उनकी सेवा नियमावली में संशोधन हो रहा है। संशोधन के बाद ही दोबारा आयोग को अधियाचन भेजे जाएंगे।

  • अगली भर्ती उप निरीक्षक पुलिस की

अब राज्य लोक सेवा आयोग उप निरीक्षक पुलिस, अग्निशमन द्वितीय अधिकारी के 221 पदों पर भर्ती की तैयारी कर रहा है। आयोग के मुताबिक, जल्द ही इसका विज्ञापन जारी कर दिया जाएगा। इन पदों पर भर्ती से पहले शारीरिक दक्षता परीक्षा होगी। इसके बाद चुने गए उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा होगी।

उद्यान विभाग ने सेवा नियमावली में संशोधन की बात कहते हुए अधियाचन वापस लिया है। अब कैलेंडर के हिसाब से अगली भर्ती की तैयारी की जा रही है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Jyoti Rautela पर मुकदमा दर्ज, पानी की टंकी पर चढ़कर किया था प्रदर्शन

एफएनएन, देहरादून : Jyoti Rautela नर्सिंग एकता मंच के...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Topics

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...

Dhami Cabinet के 19 बड़े फैसले: EV Policy, Home Stay और Tourism को बड़ा बढ़ावा

एफएनएन, देहरादून : Dhami Cabinet सचिवालय में मुख्यमंत्री Pushkar...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img