03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने बदलीं कई भर्ती परीक्षाओं की तिथियां, संशोधित कैलेंडर जारी

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने कई भर्तियों की परीक्षा तिथियां बदल दी हैं। इसके साथ ही कई नई भर्तियां शामिल करते हुए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी, उद्यान पर्यवेक्षक आदि पदों पर समूह-ग परीक्षा अगले साल 10 फरवरी के बजाए 07 जनवरी को होगी।

आईटीआई में अनुदेशक समूह-ग भर्ती की परीक्षा चार फरवरी को, राज्य संपत्ति विभाग में व्यवस्थाधिकारी परीक्षा दो के बजाए तीन मार्च, व्यवस्थापक-व्यवस्थाधिकारी परीक्षा अब 16 मार्च के बजाए 17 मार्च को, अन्वेषक कम संगणक, सहायक सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा छह के बजाए सात अप्रैल को होगी। इसके अलावा कार्यदेशक सर्वेयर शिशिक्षु परीक्षा 12 मई को, औषधि निरीक्षक ग्रेड-2 परीक्षा 19 मई को, प्रधानाचार्य श्रेणी-2 परीक्षा दो जून को होगी। ये तीनों नई भर्तियां हैं।

Hot this week

15 अगस्त से पहले दिल्ली में हाई अलर्ट, 19 मोस्ट वॉन्टेड आतंकियों के पोस्टर जारी

एफएनएन, नई दिल्ली : 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह...

Dehradun में मॉर्निंग वॉक पर निकले MDDA अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Dehradun में सोमवार सुबह हरिद्वार रोड...

Topics

Devprayag में गंगाजल भरते समय कांवड़िया गंगा में बहा, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी

एफएनएन, देवप्रयाग : Devprayag थाना देवप्रयाग क्षेत्र के टोड़ेश्वर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img