03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : 19 अक्टूबर तक बढ़ा कोविड कर्फ्यू, विवाह समारोह में 50 फीसद लोगों को छूट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कोविड कर्फ्यू को दो सप्ताह यानी 14 दिन के लिए और बढ़ा दिया गया है। अब इसकी अवधि 19 अक्टूबर की सुबह छह बजे तक कर दी गई है। इस संबंध में मुख्य सचिव डॉ. सुखबीर सिंह संधु ने एसओपी जारी कर दी है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण लगभग कंट्रोल में है। नए मामलों की संख्या भी मामूली है। रविवार तीन अक्टूबर को नौ जिलों में एक भी संक्रमित नहीं मिला, वहीं अन्य चार जिलों में 12 नए संक्रमित मिले। इसके बावजूद सरकार कोविड कर्फ्यू को पूरी तरह से हटाना नहीं चाहती। इस बार विवाह समारोह में शामिल होने के लिए समारोह स्थल या वैडिंग प्वाइंट की क्षमता के 50 फीसद लोग सम्मिलत हो सकते हैं। कोचिंग और प्रशिक्षण संस्थान, सामाजिक, राजनीति, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक समारोह के लिए भी यही नियम लागू किए गए। यानी 50 फीसद क्षमता के साथ लोग उपस्थित हो सकते हैं। बाहरी राज्यों से आने वालें के लिए नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। या तो उन्हें वैक्सीन की दोनों डोज की रिपोर्ट दिखानी होगी, या फिर 72 घंटे पूर्व तक की आरटी-पीसीआर की निगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। चारधाम यात्रा के लिए अब स्मार्ट सिटी पोर्टल में दोबारा पंजीकरण की जरूरत नहीं होगी। सिर्फ चारधाम देवस्थानम बोर्ड या बदरी केदारनाथ के वेब पोर्टल में पंजीकरण कराना होगा। होटल रेस्टोरेंट में भी 50 फीसदी क्षमता की अनुमति दी गई है। विक्रम आटो परिवहन सुचारु रूप से चलेंगे। कार्यालयों में सौ फीसदी उपस्थिति होगी। अब समस्त व्यापारिक संस्थान साप्ताहिक बंदी को छोड़कर पूर्व की भांति खुलेंगे।

यात्रियों को ना किया जाए परेशान, अभद्रता नहीं होगी बर्दाश्त
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में चारधाम यात्रा की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को हर संभव सुविधा दी जाय।

मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालु एवं पर्यटक देवभूमि उत्तराखण्ड से अच्छा संदेश लेकर जाएं, यह सबकी जिम्मेदारी है। श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के प्रति किसी भी प्रकार की अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि राज्य में यदि एक भी यात्री को परेशानी होगी तो प्रदेश का मुख्य सेवक होने के नाते मुझे परेशानी होगी। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रूद्रप्रयाग, चमोली एवं उत्तरकाशी के जिलाधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये कि यह सुनिश्चित किया जाय कि चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों। गाईडलाइन के अनुसार श्रद्धालु दर्शन कर सकें। पर्यटक स्थलों पर जाने वाले यात्रियों को भी कोई परेशानी न हो। मुख्यमंत्री ने चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि चारधाम यात्रा के लिए पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद जिन लोगों को परमिशन मिली है, वही लोग उत्तराखंड के चारधाम यात्रा के लिए आयें। बैठक में मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु, डीजीपी अशोक कुमार, मुख्यमंत्री के अपर प्रमुख सचिव अभिनव कुमार, सचिव दिलीप जावलकर, गढ़वाल कमिश्नर रविनाथ रमन, डीआईजी गढ़वाल नीरू गर्ग, अपर सचिव युगल किशोर पंत उपस्थित थे।

Hot this week

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img