03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में भीषण गर्मी से हाल-बेहाल, मैदानी इलाकों में जारी किया गया लू का अलर्ट

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: दून में सूरज के तेवर तल्ख हैं और दिन प्रतिदिन पारा चढ़ रहा है। एक सप्ताह पूर्व हुई वर्षा के बाद कुछ दिन भीषण गर्मी से राहत रही, लेकिन बीते तीन दिनों से गर्मी का प्रकोप बना हुआ है। दून का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जो कि इस माह अब तक सर्वाधिक है। इसके साथ ही लू के थपेड़ों से भी जनजीवन प्रभावित है।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी दून समेत ज्यादातर मैदानी क्षेत्रों में शुष्क मौसम के बीच पारे में वृद्धि और लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। इस सप्ताह उत्तराखंड में गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। पश्चिमी विक्षोभ कमजोर पड़ने से प्रदेश में वर्षा नहीं हो रही है और मौसम शुष्क बना हुआ है।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
दून समेत उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी बेहाल कर रही है। शुष्क मौसम के बीच लगातार पारे में बढ़ोतरी हो रही है। दून का तापमान 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंच गया है। इसके साथ ही दोपहर में लू के थपेड़े बेहाल कर रहे हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में तपिश बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास है, लेकिन अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया जा रहा है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले तीन दिन प्रदेश में मौसम शुष्क बना रहने का अनुमान है। चटख धूप के बीच मैदानी क्षेत्रों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पारे में भी इजाफा हो सकता है। हालांकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथैरागढ़ में कहीं-कहीं आंशिक बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी संभव है।

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img