03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, 4 लोग घायल

Spread the love

एफएनएन, ऊधम सिंह नगरः उत्तराखंड के जनपद उधम सिंह नगर में से भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां एक तेज रफ्तार डंपर ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी है। हादसे में चार लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना में सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा किच्छा के आदित्यनाथ चौक पर हुआ है। यहां शुक्रवार को एक डंपर ने ई-रिक्शा को जोरदार टक्कर मारी। हादसे के दौरान ई-रिक्शा में चार लोग सवार थे। वहीं,डंपर की टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा सड़क पर पलट गया। ई-रिक्शा में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में महिला का एक हाथ बाजू से कटा और दूसरा हाथ कुचला गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। बताया गया कि बाजपुर से बजरी लेकर जा रहे डंपर की चपेट में आने से ई-रिक्शा दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

हादसे में गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान राजकुमारी (35) पत्नी संजीत निवासी पंजाबी मोहल्ला नई बस्ती वार्ड नंबर 16 किच्छा के रूप में हुई है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। लेकिन महिला की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img