03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का मौका, यूकेपीएससी और यूकेएसएसएससी ने निकाली भर्तियां

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : बेरोजगार युवाओं के लिए उत्तराखंड लोक सेवा आयोग और उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दो भर्तियां निकाली हैं। राज्य लोक सेवा आयोग की व्यवस्थाधिकारी भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं, जबकि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग की भर्ती के लिए 22 से आवेदन शुरू होंगे।

राज्य लोक सेवा आयोग की भर्ती के लिए नौ तक आवेदन

राज्य लोक सेवा आयोग ने डॉ. आरएस टोलिया उत्तराखंड प्रशासन अकादमी, राज्य संपत्ति विभाग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में व्यवस्थाधिकारी व व्यवस्थापक के 13 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। भर्ती संबंधी पूरी जानकारी वेबसाइट पर दी गई है। नौ फरवरी आवेदन की अंतिम तिथि है। जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 172.30 रुपये, एससी, एसटी को 82.30 रुपये और शारीरिक दिव्यांग को 22.30 रुपये शुल्क देय होगा। भर्ती परीक्षा के लिए हल्द्वानी, हरिद्वार और देहरादून में केंद्र बनाए जाएंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

यूकेएसएसएससी भर्ती के लिए 11 फरवरी तक आवेदन

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में राज्य उपभोक्ता विवाद एवं प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष, सदस्य, जिला उपभोक्ता परितोष आयोग के अध्यक्ष, सदस्य मिलाकर कुल 13 पदों के लिए भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। 22 जनवरी से 11 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 13 से 15 फरवरी तक आवेदन में करेक्शन कर सकेंगे। मार्च में भर्ती परीक्षा संभावित है। आवेदन के लिए 300 रुपये शुल्क देय होगा। भर्ती संबंधी विज्ञापन की पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

आबकारी निरीक्षक की शारीरिक मानक परीक्षा 30 से

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग सम्मिलित राज्य (सिविल) अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के तहत आबकारी निरीक्षक एवं उप कारापाल पद के लिए शारीरिक मानक परीक्षा 30, 31 जनवरी व एक फरवरी को सशस्त्र प्रशिक्षण केंद्र, हरिद्वार में कराएगा। 24 जनवरी को प्रवेशपत्र जारी कर दिए जाएंगे। इसकी विस्तृत जानकारी आयोग ने वेबसाइट पर जारी कर दी है।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img