03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : सदन में गरमाया SSC भर्ती परीक्षाओं का विवाद, CBI जांच के लिए विपक्ष का प्रदर्शन

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन सदन में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की भर्ती परीक्षाओं का विवाद गरमाया था। आज गुरुवार को विधानसभा सत्र के तीसरे दिन भी भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर विपक्षी दल कांग्रेस के विधायक विधानसभा परिसर में सीढ़ियों पर बैठकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

विपक्ष ने समूह ग पदों की भर्ती परीक्षाओं पर भ्रष्टाचार और धांधली का आरोप लगाते हुए सरकार से सीबीआई जांच कराने की मांग की। आयोग ने भर्ती परीक्षाओं के लिए मध्य प्रदेश की जिस एजेंसी का चयन किया है। उसके खिलाफ लखनऊ में मुकदमा दर्ज है।

संसदीय कार्य मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने सदन को अवगत कराया कि पांच सालों में आयोग ने कुल 89 लिखित परीक्षाएं कराई है। इसमें 3 से 4 परीक्षाओं को छोड़कर किसी भी मामले में विवाद नहीं हुआ है। परीक्षाओं में धांधली व गड़बड़ियों की शिकायत पर आयोग ने स्वयं मुकदमे दर्ज कराए हैं।

  • आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों में विवाद का मुद्दा उठाया
कांग्रेस विधायक भुवन चंद्र कापड़ी व वीरेंद्र जाति ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से होने वाली भर्तियों में विवाद का मुद्दा उठाया। कई बार परीक्षाओं में अभ्यर्थियों के सही उत्तर होने के बाद भी अंक काटे जा रहे हैं। अभ्यर्थियों की आपत्तियों का सही ढंग से निराकरण नहीं किया जा रहा है। जो बेरोजगारों के साथ छलावा है।

Hot this week

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...

Chakrata जा रहे पर्यटकों की कार 250 मीटर गहरी खाई में गिरी, दो की मौत, तीन गंभीर

एफएनएन, देहरादून : Chakrata उत्तराखंड के चकराता क्षेत्र में...

Rishikesh में बेटे ने मां को मारी गोली, घरेलू विवाद के बाद सनसनी

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh के आईडीपीएल चौकी क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img