03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : कांग्रेस चलाएगी डिजिटल सदस्यता अभियान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : कांग्रेस प्रदेश में डिजिटल सदस्यता अभियान तेजी से चलाएगी। अभियान को 31 मार्च तक पूरा किया जाएगा। चुनावी राज्य होने के कारण इस तिथि को आगे बढ़ाया जाएगा। उत्तराखंड के लिए नामित चुनाव अधिकारी व सांसद जीसी चंद्रशेखर और सहायक चुनाव अधिकारी जयशंकर पाठक ने बुधवार को सभी सांगठनिक जिलाध्यक्षों के साथ बैठक की। उन्होंने सदस्यता अभियान को डिजिटल तकनीक से जोड़ने के बारे में आवश्यक जानकारी दी।

कांग्रेस ने सांगठनिक चुनाव की तैयारी तेज कर दी है। इस कड़ी में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में जीसी चंद्रशेखर व जयशंकर पाठक ने सभी जिलाध्यक्षों से सदस्यता अभियान को तेजी से पूरा करने की अपेक्षा की। उन्होंने डिजिटल सदस्यता अभियान के विभिन्न पहलुओं एवं उपयोगिता के बारे में विस्तार से बताया। जीसी चंद्रशेखर ने कहा कि डिजिटल सदस्यता वर्तमान तकनीकी युग की सबसे बड़ी आवश्यकता है। इसके माध्यम से कम समय में अधिक संख्या में व्यक्तियों को पार्टी की सदस्यता दिलाई जा सकती है। साथ ही फर्जी सदस्यता पंजीकरण से बचा जा सकता है। पार्टी सदस्यों का डाटा तैयार करेगी। चुनाव के समय इसका उपयोग किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ताओं पर पार्टी को घर-घर पहुंचाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।

  • बूथ स्तर पर 100 सदस्य बनाएंगे: गोदियाल

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि उत्तराखंड प्रदेश का पहला राज्य है, जिसने मात्र तीन महीने के भीतर दो लाख सदस्य बनाए और 10 लाख रुपये पार्टी फंड में जमा कराए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकत्र्ता बूथ स्तर पर न्यूनतम 100 सदस्य बनाने में योगदान देंगे। उन्होंने जिलाध्यक्षों, प्रदेश पदाधिकारियों, विभिन्न आनुषंगिक संगठनों, विभागों एवं प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों से भी सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने को कहा।

  • डिजिटाइजेशन वर्तमान युग की आवश्यकता: प्रीतम

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि डिजिटाइजेशन वर्तमान युग की महत्वपूर्ण आवश्यकता है। अब यह तकनीक गांव-गांव तक पहुंच गई है। दूरदराज पर्वतीय क्षेत्रों में कनेक्टिविटी की समस्या है। इन क्षेत्रों में पुराने तरीके से सदस्यता अभियान जारी रखा जा सकता है। वक्ताओं ने सदस्यता अभियान को 31 मार्च के बाद भी जारी रखने की पैरवी की। बैठक में पूर्व मंत्री दिनेश अग्रवाल, हीरा सिंह बिष्ट, कार्यकारी अध्यक्ष शूरवीर सिंह सजवाण, पूर्व विधायक बलबीर सिंह नेगी, प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट, महामंत्री संगठन मथुरादत्त जोशी एवं जिलाध्यक्ष मौजूद रहे।

  • कांग्रेस के पक्ष में अच्छा मतदान होने की दी जानकारी

कांग्रेस के प्रदेश चुनाव अधिकारी जीसी चंद्रशेखर ने मतदान के बारे में जिलाध्यक्षों व प्रदेश अध्यक्ष से फीडबैक भी लिया। उन्होंने सभी सांगठनिक जिलाध्यक्षों के साथ अलग से बैठक भी की। आत्मविश्वास से लबरेज जिलाध्यक्षों ने मतदान के रुझान को पार्टी के पक्ष में बताया। जिलाध्यक्षों के बाद प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के साथ भी उन्होंने अलग से बैठक की। बताया जा रहा है कि जिलाध्यक्षों ने पार्टी के पक्ष में अच्छा मतदान होने की जानकारी दी और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने का पूर्ण विश्वास व्यक्त किया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Ucc Halala : उत्तराखंड में UCC के तहत हलाला का पहला मामला, हरिद्वार में FIR दर्ज

एफएनएन, उत्तराखंड : Ucc Halala में समान नागरिक संहिता...

Chamoli के थराली में लकड़ी के मकान में लगी भीषण आग, बाल-बाल बची महिला

एफएनएन, चमोली : Chamoli जिले के थराली विकासखंड में...

Topics

Chhattisgarh Petrol-डीजल का संकट गहराया, कई जिलों में पंप हुए बंद

एफएनएन, रायपुर : Chhattisgarh Petrol पेट्रोल-डीजल संकट लगातार गहराता...

Pritam Singh से मिले नागेश, कांग्रेस को लेकर संदेश

कांग्रेस पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता...

Rudrapur Scrap के गोदाम में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur Scrap के न्यू डिवाइन सिटी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img