03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथियां बदली, यहां जानें नई तारीख

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने उत्तराखंड सम्मिलित राज्य सिविल/प्रवर अधीनस्थ सेवा मुख्य परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। हजारों युवाओं को इससे राहत मिली है। दरअसल, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा की तिथि 20 से 23 अगस्त के बीच तय की थी। इस पर उम्मीदवार मांग कर रहे थे कि कम से कम दो माह का समय दिया जाए।

भाजपा प्रवक्ता रविंद्र जुगरान ने भी इस मामले में आयोग के अध्यक्ष को पत्र भेजते हुए कम से कम दो माह का और समय देने की मांग की थी। मामले में उम्मीदवारों के अनुरोध और हाईकोर्ट से उम्मीदवारों को मौका देने के आदेश के मद्देनजर आयोग ने परीक्षा की तिथि आगे बढ़ा दी है। आयोग के सचिव कर्मेन्द्र सिंह ने कहा कि अब उत्तराखंड पीसीएस मुख्य परीक्षा का आयोजन 14 से 17 अक्तूबर के बीच होगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा के प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना आयोग अलग से जारी करेगा।

  • 149 उम्मीदवारों को मिलेगा आवेदन का समय

आयोग की पीसीएस प्री परीक्षा से वंचित रहे 149 उम्मीदवारों को अर्हता संबंधी मामले में हाईकोर्ट ने राहत दी थी। इन सभी को आयोग ने क्वालिफाई घोषित कर दिया था। अब इन सभी उम्मीदवारों के लिए पीसीएस मुख्य परीक्षा के आवेदन की विंडो खोली जाएगी। वहीं, इन्हें अब मुख्य परीक्षा की तैयारी करने के लिए भी ज्यादा समय मिल जाएगा।

Hot this week

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Supreme Court की मंजूरी, उत्तराखंड हाई कोर्ट अब होगा हल्द्वानी शिफ्ट

एफएनएन, नई दिल्ली : Supreme Court ने उत्तराखंड हाई...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img