03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्‍तराखंड : भाजपा नेताओं को जल्द मिल सकती है दायित्वों की सौगात, बीएल संतोष 24 को देहरादून में लेंगे बैठक

एफएनएन, देहरादून : लगातार दूसरी बार सत्ता में आई भाजपा अब जल्द पार्टी नेताओं को मंत्री पद के दर्जे के समकक्ष दायित्वों की सौगात दे सकती है। समझा जा रहा है कि आगामी 24 अप्रैल को राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष के साथ देहरादून में होने वाली भाजपा संगठन की बैठक में इस संबंध में निर्णय ले लिया जाएगा।

उत्तराखंड के अलग राज्य बनने के बाद पांच विधानसभा चुनावों में पहली बार ऐसा हुआ कि किसी पार्टी को लगातार दूसरी बार सरकार बनाने का अवसर मिला। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 70 में से 57 सीटों पर जीत दर्ज कर तीन-चौथाई से अधिक बहुमत हासिल किया।

इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने पूरी कोशिश की, लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने जोरदार तरीके से 47 सीटें जीत कर दो-तिहाई बहुमत प्राप्त किया। अब जबकि सभी मंत्रियों ने अपने-अपने विभागों के कामकाज को गति देनी शुरू कर दी है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव के लिए चम्पावत सीट भी रिक्त हो गई है, इस बात के संकेत मिल रहे हैं कि जल्द ही भाजपा नेताओं को दायित्व बांट दिए जाएंगे। दायित्व का आशय विभिन्न निगमों, आयोगों व समितियों में सरकार द्वारा नामित अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पदों से है, जिन्हें कैबिनेट या राज्य मंत्री का दर्जा होता है।

इन्हें अन्य खर्चों के साथ ही निश्चित मानदेय मिलता है। इन समितियों, निगमों व आयोगों में सदस्यों की भी नियुक्ति की जाती है। सदस्यों को भी कई सुविधाएं व मानदेय मिलता है, लेकिन इन्हें मंत्री पद के समकक्ष दर्जा नहीं दिया जाता। सूत्रों के अनुसार इस बार भाजपा अपने कार्यकत्र्ताओं को दायित्वों को लेकर लंबा इंतजार नहीं कराना चाहती। इसलिए संभावना है कि अगले कुछ दिनों में इस संबंध में निर्णय ले लिया जाए। पिछली भाजपा सरकार में सौ से अधिक व्यक्तियों को दायित्व दिए गए थे, जिनमें 70 से अधिक को मंत्री पद का दर्जा भी हासिल था।

यद्यपि, किसी भी विधायक को दायित्वधारी नहीं बनाया गया। सूत्रों का कहना है कि इस बार भी संगठन से जुड़े पदाधिकारियों और विधानसभा चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले कार्यकत्र्ताओंको ही दायित्व सौंपे जाएंगे।

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष 24 अप्रैल को देहरादून में प्रदेश भाजपा नेताओं की बैठक लेंगे। सूत्रों के अनुसार इस बैठक में अन्य विषयों के साथ ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप चुनाव और दायित्व वितरण पर चर्चा की जा सकती है।

Hot this week

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

Flydubai विमान को बचाने वाले ‘गुमनाम हीरो’ कौन? कॉकपिट में पहुंचे थे दो पायलट

एफएनएन , जेरूसलम : फ्लाईदुबई की एक उड़ान में...

Chamapawat में पहली बार कैबिनेट बैठक, उपनल और PG डॉक्टरों समेत कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

एफएनएन, चंपावत : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...

Topics

SIR को लेकर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की बैठक, 8 अक्टूबर को देहरादून में मार्च

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष...

NSUI का बड़ा एक्शन, चमोली जिलाध्यक्ष समेत 6 नेताओं को किया निष्कासित

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img