03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : जेई-एई परीक्षा में पेपर लीक मामले में सरेंडर करने की तैयारी में भाजपा नेता संजय धारीवाल

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: राज्य लोक सेवा आयोग की जेई-एई परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक करने के मामले में फरार चल रहा भाजपा नेता संजय धारीवाल कोर्ट में सरेंडर करने की जद्दोजहद में जुटा है। ऐसा बताया गया है कि उसने कोर्ट में सरेंडर के लिए एप्लीकेशन लगाई है। हालांकि, एसआइटी उसकी धरपकड़ के प्रयास में जुटी है। वहीं, पेपर खरीदने वाले अभ्यर्थियों के बारे में भी एसआइटी को और जानकारी मिली हैं।

  • आयोग के सेक्शन अधिकारी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

पटवारी पेपर लीक कांड के बाद चार दिन पहले एई व जेई परीक्षा का पेपर लीक मामले में कनखल थाने में एफआइआर दर्ज कराई गई है। एसपी क्राइम रेखा यादव के नेतृत्व वाली एसआइटी ने आयोग के सेक्शन अधिकारी सहित तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। चौथा आरोपित संजय धारीवाल पकड़ से बाहर है। जबकि बाकी नामजद पांच आरोपित पहले से पटवारी पेपर लीक कांड में जेल में बंद है।

ऐसा बताया गया है कि संजय धारीवाल ने सरेंडर के लिए कोर्ट में अर्जी लगाई है, जिसके चलते एसआइटी भी चौकन्ना हो गई है। उसकी तलाश में एक टीम जुटी हुई है। इसके लिए उसके परिचितों पर भी नजर रखी जा रही है। उसके मददगारों को भी पुलिस बख्शने के मूड में नहीं है। वहीं, एसएसपी अजय सिंह का कहना है कि अभ्यर्थियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही उनके बयान दर्ज किए जाएंगे।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img