03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कोरोना से संभलकर, पहाड़ से मैदान तक अभी आ ही रहे हैं नए मामले

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर जरूर पड़ गई है, पर खतरा अभी भी टला नहीं है। पहाड़ से मैदान तक अभी नए मामले आ ही रहे हैं। सबसे ज्यादा प्रभावित देहरादून जनपद है। दून शुरुआत से ही कोरोना का हाटस्पाट रहा है और अब भी सबसे ज्यादा मामले यहीं आ रहे हैं। राज्य के दोनों मंडल की यदि बात करें तो कुमाऊं में कुछ हद तक राहत दिखाई देती है।

पिछले एक माह में राज्य में कोरोना के 818 मामले आए हैं। इस हिसाब से तकरीबन 27 नए मामले हर दिन आ रहे हैं। संख्यात्मक लिहाज से यह स्थिति चिंतनीय नहीं है, पर एक दूसरा पहलू भी है जिस पर गौर किया जाना चाहिए। वह यह कि नए मामलों में एक तरह की निरंतरता है। इस दौरान सबसे कम मामले टिहरी जनपद में आए हैं। यहां कोरोना के नए मरीजों का मासिक आंकड़ा इकाई की संख्या में है। जबकि ग्यारह जिलों में यह संख्या दहाई में है।

केवल एक देहरादून जनपद में यह आंकड़ा तिहाई में रहा है। राज्य में कोरोना की दस्तक होने से अब तक चार मैदानी जिले सबसे ज्यादा संवेदनशील रहे हैं। यह स्थिति अब भी बदली नहीं है। पिछले एक माह में आए मामलों में 49 फीसद चार मैदानी जिलों से हैं। चिंता इस बात की है कि कोरोना के मामलों में कमी आने के साथ ही जांच का ग्राफ भी कम होता जा रहा है। बीते सप्ताह राज्य में तय लक्ष्य से 57 फीसदी कम जांच हुई है। राज्य में बीते सप्ताह दो लाख 80 हजार के लक्ष्य की तुलना में महज एक लाख 20 हजार ही सैंपल की जांच की गई है।

बता दें कि सरकार ने राज्य में प्रत्येक दिन 40 हजार सैंपल की जांच का लक्ष्य रखा था। पर उसकी तुलना में हर दिन औसतन 15 हजार के करीब जांच हो रही है। जानकार यह मानते हैं कि तीसरी लहर की आशंका के बीच इस पक्ष को कमजोर नहीं होने देना चाहिए।

पिछले एक माह में आए मामले

  • अल्मोड़ा-29
  • बागेश्वर-61
  • चमोली-59
  • चंपावत-26
  • देहरादून-209
  • हरिद्वार-63
  • नैनीताल-70
  • पौड़ी-84
  • पिथौरागढ़-62
  • रुद्रप्रयाग-43
  • टिहरी-08
  • ऊधमसिंहनगर-58
  • उत्तरकाशी-46
  • मैदानी जिले-400
  • पहाड़ी जिले-418
  • कुमाऊं मंडल- 306
  • गढ़वाल मंडल- 512

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img