03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : हरिद्वार में अरविंद केजरीवाल ने जारी किया आम आदमी पार्टी का घोषणा पत्र

Spread the love

एफएनएन, देहरादून : आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरिद्वार में आम आदमी पार्टी को घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 21 सालों में प्रदेश में 60 हजार करोड़ रुपए का कर्ज हो चुका है। लेकिन प्रदेश में एक स्कूल, अस्पताल और कॉलेज नहीं बना है। कहा कि इस कर्ज से उत्तराखंड के भाजपा-कांग्रेसी नेताओं ने केवल अपने घरों को भरा है।

  • घोषणापत्र किया पेश

किसी का पैसा स्विस बैंक में जमा है तो किसी ने करोड़ों रुपए की संपत्ति बना ली है। कहा कि एक बार प्रदेश की जनता ईमानदार आम आदमी पार्टी सरकार को मौका दे तो प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा मुक्त दी जाएगी। इस दौरान केजरीवाल ने स्वास्थ्य, सड़कें, रोजगार, बिजली से संबंधित अपना घोषणापत्र का सारांश रखा। कहा कि युवाओं को रोजगार देना और 24 घंटे उत्तराखंड में बिजली उपलब्ध कराना भी आम आदमी पार्टी का प्रमुख काम रहेगा।

  •  सभी धर्मों के लोगों को मुफ्त तीर्थ यात्रा सुविधा दी जाएगी।
  • सिखों को करतार साहिब की तीर्थ यात्रा निशुल्क करवाई जाएगी।
  •  उत्तराखंड को आध्यात्मिक राजधानी बनाया जाएगा।
  • अवकाश प्राप्त सैनिकों को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
  • शहीद सैनिकों को एक करोड़ की सम्मान राशि दी जाएगी। पुलिस कर्मियों को भी इसमें शामिल किया जाएगा।
  • अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर हरिद्वार में

चुनाव के आखिरी दिनों में चुनाव रणनीति को धार देने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तीन दिवसीय दौरे पर रविवार को हरिद्वार पहुंचे हैं। धर्म नगरी से उन्होंने चुनाव का मोर्चा संभाल लिया है। पार्टी पदाधिकारियों से उन्होंने समीक्षा बैठक कर चुनावी फीडबैक लिया। साथ ही जीत हासिल करने का मंत्र दिया।

केजरीवाल के दौरे को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह है। रविवार को पार्टी प्रत्याशियों और चुनावी प्रबंधन से जुड़े लोगों से केजरीवाल ने मुलाकात की। मौजूदा राजनीतिक परिपेक्ष में जानकारी लेकर हर विधानसभा क्षेत्र की पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने पार्टी की गारंटी योजनाओं को मतदाताओं के बीच साझा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव का मन बना चुकी है। आम आदमी पार्टी के प्रति जनता का झुकाव है। देर रात तक केजरीवाल ने पार्टी के नेताओं से अलग-अलग मुलाकात भी की।

  • गैरसैंण को बनाएंगे स्थायी राजधानी : कोठियाल
आम आदमी पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेनि.) ने कहा कि उत्तर प्रदेश से जब अलग होकर उत्तराखंड राज्य बना, उस समय एक ही मकसद था कि हमें पहाड़ की तरफ जाना है। लेकिन भाजपा व कांग्रेस ने पहाड़ से नीचे उतरकर मैदान पर फोकस किया। कहा कि राज्य गठन का जो मूल मकसद था, उसे तोड़ा गया है।

रविवार को हरिद्वार में केजरीवाल से मुलाकात के दौरान आप के मुख्यमंत्री पद के चेहरे कर्नल अजय कोठियाल ने कई सवालों के जवाब दिए। केजरीवाल ने भू-कानून, गैरसैंण राजधानी के मुद्दों पर कोठियाल को ही आगे किया। कोठियाल ने कहा कि उत्तराखंड की राजधानी एक ही होनी चाहिए। ग्रीष्मकालीन राजधानी नहीं हो सकती है। आम आदमी पार्टी सत्ता में आने के बाद गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाएगी। इसके लिए प्लान भी तैयार किया है।

कहा कि गैरसैंण में राजधानी बनाने के लिए कई सुविधाओं की जरूरत होगी। सचिवालय बनाने के साथ कानून व्यवस्था के लिए पुलिस मुख्यालय, स्वास्थ्य, शिक्षा, लोक निर्माण समेत कई अहम विभाग स्थापित होंगे। ये सब एक जगह नहीं हो सकते हैं। गैरसैंण के चारों तरफ से 30 किमी का दायरा बनाया, इसमें काफी जमीन मिलेगी। वन व राजस्व को चिह्नित कर विभागों को स्थापित किया जाएगा। इस प्लान के अनुसार गैरसैंण को राजधानी आसानी से बना सकते हैं।

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img