Friday, March 6, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडकोरोना का नया वैरिएंट मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क, आज जारी...

कोरोना का नया वैरिएंट मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क, आज जारी हो सकती है एसओपी

एफएनएन, देहरादून : केरल में कोरोना का नया वैरिएंट जेएन.1 मिलने के बाद उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। संदिग्ध लक्षणों वाले व्यक्ति की जांच और निगरानी को लेकर प्रदेश सरकार भी मंगलवार को एसओपी जारी कर सकती है। सोमवार को केंद्र सरकार ने केरल में कोरोना का नया मामला सामने आने के बाद सभी राज्यों को जांच और निगरानी बढ़ाने के दिशानिर्देश जारी किए हैं।

केंद्र की गाइडलाइन पर प्रदेश सरकार भी सभी जिलों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए दिशानिर्देश जारी कर सकती है। वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के राज्य अधिकारी डॉ. पंकज सिंह ने बताया कि केरल में कोरोना का नया वैरिएंट मिला है।

 

विक्की कौशल की फिल्म की लगी लॉटरी, ‘सैम बहादुर’ 100 करोड़ क्लब में शामिल

इसे लेकर केंद्र सरकार ने दिशानिर्देश जारी किए हैं। हालांकि प्रदेश में अभी तक कोरोना के नए वैरिएंट से संबंधित कोई मामला नहीं है। एहतियात के तौर पर जिलों को निगरानी और जांच के संबंध में पूर्व की भांति दिशानिर्देश दिए जाएंगे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments