03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : कोरोना के बाद अब चीन से फ्लू की दस्तक का खतरा, अल्मोड़ा में अलर्ट

एफएनएन, अल्मोड़ा : कोरोना के बाद अब चीन में फैल रहे इन्फ्लूएंजा और निमोनिया से अल्मोड़ा में भी स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। इसको लेकर विभाग तैयारियों में जुट गया है। जरूरत पड़ने पर विभाग अब यहां के अस्पतालों में भी आइसोलेशन वार्ड बनाएगा। वहीं वेंटिलेटर समेत अन्य सुविधाएं पहले से ही जिले में संचालित हैं।

बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर विभाग की ओर से विशेष निगरानी की जाएगी। चीन में छोटे बच्चों में सांस से संबंधित बीमारी निमोनिया और इन्फ्लूएंजा तेजी से फैल रहा है। मामले हर दिन बढ़ रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन से सभी देशों के लिए जारी अलर्ट के बाद अल्मोड़ा में भी स्वास्थ्य महकमा सक्रिय मोड में आ गया है।

विशेष निगरानी की दी गई सलाह

स्वास्थ्य सचिव डा. आर राजेश कुमार की ओर से जारी गाइडलाइन के अनुसार अल्मोड़ा जिले में भी तैयारियां शुरू कर दी हैं। निमोनिया, इन्फ्लूएंजा फ्लू के लक्षणों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

फ्लू का कोई मामला नहीं

फिलहाल जिले में कहीं भी इस तरह के फ्लू का कोई मामला नहीं होने से विभाग ने राहत की सांस ली है। लेकिन विभाग लगातार निगरानी बनाए रखने को तैयार है। सीएमओ डा. आरसी पंत ने बताया कि अस्पतालों में आईसीयू और वेंटिलेटर की पूरी सुविधा है। बाल रोग विशेषज्ञों को भी बच्चों के स्वास्थ्य पर खास नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Hot this week

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Topics

Gyanesh kumar के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन पर CM धामी का हमला

एफएनएन, हरिद्वार : Gyanesh kumar मुख्य चुनाव के खिलाफ...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img