03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : आम आदमी पार्टी ने किया संगठन का विस्तार, पांच नए उपाध्यक्ष व 11 जिलाध्यक्ष बनाए

एफएनएन, देहरादून: आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में कार्यकारिणी का विस्तार किया है। पार्टी ने पांच प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सह प्रभारी और 11 नए जिलाध्यक्ष बनाए हैं। इसके अलावा विधि विंग, किसान विंग और अल्पसंख्यक विंग का विस्तार भी किया गया है।

  • पांच नए प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सह प्रभारी और 11 जिलाध्यक्षों की घोषणा

गुरुवार को आप के प्रदेश कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने पांच नए प्रदेश उपाध्यक्ष, दो प्रदेश सह प्रभारी और 11 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा की है। कार्यकारिणी विस्तार में उमा सिसोदिया को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी युवा विंग एवं सोशल मीडिया, एडवोकेट रजिया बेग को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी विधि विंग, एडवोकेट हिम्मत सिंह बिष्ट को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी जिला टिहरी व उत्तरकाशी और प्रेम सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष व प्रभारी रुड़की की जिम्मेदारी दी गई है।

  • यूनिस चौधरी को अल्पसंख्यक विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया

इसके अलावा आजाद अली को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाने के साथ देहरादून जिले की विधानसभा सहसपुर, देहरादून कैंट व धर्मपुर का प्रभार दिया गया। एडवोकेट अरविंद वर्मा को विधि विंग का प्रदेश अध्यक्ष, नवनीत राठी को किसान विंग का प्रदेश अध्यक्ष, डा. यूनिस चौधरी को अल्पसंख्यक विंग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया।

  • नीरज फर्सवांण को प्रदेश सह प्रभारी गढ़वाल सोशल मीडिया नियुक्त किया

इसके अलावा आयुष मेहरोत्रा को प्रदेश सह प्रभारी कुमाऊं सोशल मीडिया व नीरज फर्सवांण को प्रदेश सह प्रभारी गढ़वाल सोशल मीडिया नियुक्त किया गया। एडवोकेट भवन सिंह चौहान को चमोली, मनोरथ निराला को पौड़ी, गौरव रावत को कोटद्वार, विजय सिंह पवार को परवादून, वीरेंद्र सिंह सैनी को पछवादून, संजय सैनी को हरिद्वार, विनीत बलुटिया को नैनीताल, आनंद सिंह बिष्ट को अल्मोड़ा, नंदन सिंह बिष्ट को रानीखेत, सुभाष व्यापारी को काशीपुर, जसपाल सिंह को रुद्रपुर का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण बंसल, डिंपल सिंह और प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित जोशी मौजूद रहे।

Hot this week

Dehradun में किराये के मकान में चल रहा था देह व्यापार, 6 गिरफ्तार ; नाबालिग रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून : Dehradun पटेलनगर के हरभजवाला क्षेत्र में...

Gyanesh Kumar के खिलाफ AAP का प्रदर्शन, जंतर-मंतर पहुंचे सौरभ भारद्वाज हिरासत में

एफएनएन, दिल्ली : Gyanesh Kumar दिल्ली में चुनाव आयोग...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img