03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड : प्रदेश में मिले 20 नए कोरोना संक्रमित, देहरादून में सबसे अधिक मामले आए सामने

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून : प्रदेश में बृहस्पतिवार को 20 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 17 मरीज ठीक हुए हैं। 131 सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। तीसरी लहर में कुल संक्रमितों की संख्या 93104 हो गई है। देहरादून जिले में 14, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर में दो-दो, बागेश्वर व टिहरी जिले में एक-एक संक्रमित मिला है।

बीते 24 घंटे के भीतर कोरोना मरीजों की कोई मौत नहीं हुई है। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के मुताबिक कोरोना अब बड़ा खतरा नहीं है। देश में बड़े पैमाने पर लोगों का वैक्सीनेशन किया जा चुका है। लोगों में हर्ड इम्युनिटी भी विकसित हो गई है। अगर लोग संदिग्ध लक्षण महसूस कर रहे हैं तो सेल्फ आईसोलेशन में ही कुछ समय में स्वस्थ हो जाएंगे।

अप्रैल में एम्स के चिकित्सा विशेषज्ञ के हवाले से जून और जुलाई के बीच चौथी लहर आने की आशंका व्यक्त की गई थी। देशभर के चिकित्सा विशेषज्ञ अब जून के अंत तक चौथी लहर आने का दावा कर रहे हैं। वहीं देश में कोरोना संक्रमण के मामले भी एक बार फिर बढ़ रहे हैं। एम्स के सोशल आउटरीच सेल के नोडल अधिकारी डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि चौथी लहर के दौरान अब पहले जैसे हालत नहीं बनेंगे।

अगर अचानक कोरोना की जांच बढ़ाई जाती है तो लोगों में भय पैदा होगा। लोग अब भी संक्रमित हो रहे हैं। हालांकि, संक्रमण को मात देकर वह आसानी से ठीक भी हो रहे हैं। इसका सबसे बड़ा कारण हर्ड इम्युनिटी और केंद्र सरकार के वैक्सीनेशन अभियान की सफलता है। उन्होंने बताया कि अधिकांश लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज लग चुकी हैं।

लोगों को बूस्टर डोज भी लगवानी चाहिए, लेकिन अगर बूस्टर डोज नहीं लगवाते हैं तो भी लग चुकी वैक्सीन संक्रमण के गंभीर लक्षणों से बचाएगी। उन्होंने बताया कि किसी में अगर सर्दी, जुकाम, बुखार और गले में खराश जैसे संदिग्ध लक्षण हैं तो उसको सेल्फ आईसोलेट होना चाहिए। पौष्टिक भोजन, फलों के सेवन और हल्की फुल्की मेडिसिन से व्यक्ति घर में ठीक हो जाएगा।

किडनी, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, कैंसर, एचआईवी और अन्य गंभीर रोगों से पीड़ित मरीजों को पहले की तरह पूूरी एहतियात बरतनी होगी। वैक्सीन संक्रमण से नहीं उसके गंभीर परिणामों से बचाती है, इसलिए स्वयं और आसपास के लोगों को सुरक्षित रखने के लिए मास्क पहनें, हाथ धोएं और सोशल डिस्टेंसिंग जैसे नियमों का पालन करना जरूरी है।

 

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Haldwani Motherson Protest फैक्ट्री पर हंगामा, वेतन बढ़ोतरी को लेकर कर्मचारियों का उग्र प्रदर्शन

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani Motherson Protest हल्द्वानी के मोटाहल्दू...

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

Topics

Yamunotri Dham Yatra के दौरान दो श्रद्धालुओं की मौत, स्वास्थ्य पर उठे सवाल

एफएनएन, उत्तरकाशी: Yamunotri Dham Yatra चारधाम यात्रा की शुरुआत...

ब्रेकिंग न्यूज़: विरुधुनगर पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 16 की मौत

एफएनएन, ब्रेकिंग न्यूज़: तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले के कट्टनापट्टी...

‘नारी शक्ति का अपमान’—धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला

एफएनएन, नारी शक्ति का अपमान : पुष्कर सिंह धामी...

समलपुरी ब्रिज के पास दर्दनाक सड़क दुर्घटना, चालक की मौत

एफएनएन, समलपुरी ब्रिज : छत्तीसगढ़ के रायपुर-कोरबा नेशनल हाइवे पर...

बागेश्वर में एक घंटे के भीतर तीन बार भूकंप, लोगों में दहशत

एफएनएन, बागेश्वर: बागेश्वर जिले में आज सुबह एक घंटे...

परमानंद महाराज की जयंती में सीएम धामी का शक्ति प्रदर्शन

एफएनएन, जयंती : अखंड परमधाम में युग पुरुष स्वामी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img