03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी सीएम योगी की मां ऋषिकेश AIIMS में भर्ती, बहन शशि भी अस्पताल में मौजूद

Spread the love

एफएनएन, ऋषिकेश : वृद्धावस्था में आने वाली परेशानियों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माता सावित्री देवी को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ऋषिकेश में भर्ती किया गया है। चिकित्सकों की देखरेख में उनके रुटीन चेकअप किए जा रहे हैं। सभी रिपोर्ट आ जाने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी (85 वर्ष) को मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे एम्स के जिरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया। एम्स प्रशासन का कहना है कि अधिक उम्र में होने वालीं समस्याओं के चलते रूटीन चेकअप के लिए सावित्री देवी यहां पहुंची हैं।

सीएम की बहन शशि भी मां के साथ मौजूद

मंगलवार को विभिन्न विभागों के चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। योगी की बहन शशि पयाल और दामाद पूरण पयाल भी मां के साथ ही मौजूद है। सीएम के परिवार को मिलने वाली सुरक्षा व्यवस्था के तहत तैनात पुलिसकर्मी भी एम्स में मौजूद हैं।

एम्स के पीआरओ डा. संदीप कुमार ने बताया कि रुटीन चेकअप के लिए उन्हें यहां भर्ती किया गया है। सभी रिपोर्ट आ जाने और चिकित्सीय परामर्श के बाद उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी। उन्होंने बताया कि दोपहर बाद रिपोर्ट प्राप्त हो जाएंगे। इसके बाद उनका हेल्थ बुलेटिन भी जारी किया जाएगा। वित्त एवं शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने भी एम्स पहुंचकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का हाल जाना।

Hot this week

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

CM Dhami बारिश के बीच पहुंचे रुद्रपुर, छात्रों से की मुलाकात

एफएनएन, रुद्रपुर : CM Dhami उधम सिंह नगर के...

Topics

CM Championship Trophy में नया रिकॉर्ड, 2.35 लाख से ज्यादा खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण

एफएनएन, देहरादून : CM Championship Trophy उत्तराखंड में मुख्यमंत्री...

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img